फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Railway mega block between Motichur-Raiwala station, 12 trains will be affected, four cancelled

Dehradun News: मोतीचूर-रायवाला स्टेशन के बीच रेलवे का मेगा ब्लॉक, 12 ट्रेनें होंगी प्रभावित, चार निरस्त

Sat, 05 Oct 2024 02:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Railway mega block between Motichur-Raiwala station, 12 trains will be affected, four cancelled
I
विज्ञापन

IIदेहरादून-सहारनपुर पैसेंजर, शताब्दी, सूबेदार गंज एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित
I
I
I
Iहरिद्वार-देहरादून के बीच रायवाला रेलवे स्टेशन के पास रेलवे के पुल पर काम किया जाना है। इसको लेकर रेलवे ने मेगा ब्लॉक लिया है। इस ब्लॉक की वजह से हरिद्वार-ऋषिकेश और देहरादून से चलने और आने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। इनमें चार गाड़ियां निरस्त रहेंगी तश्तीन गाड़ियां शार्ट टर्मिनेट की जाएंगी।

I
I
I
Iवरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि सात अक्तुबर को गाड़ी संख्या 04374 देहरादून-सहारनपुर, गाड़ी संख्या-04373 सहारनपुर-देहरादून, गाड़ी संख्या-04362 ऋषिकेश-हरिद्वार और हरिद्वार-ऋषिकेश के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या-04363 का संचालन नहीं किया जाएगा। यह ट्रेनें निरस्त की गई हैं। इसके अलावा अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस गाड़ी संख्या-14632 हरिद्वार तक ही आएगी। जम्मूतवी-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस गाड़ी संख्या-14606 का संचालन भी हरिद्वार तक ही किया जाएगा। यह गाड़ी हरिद्वार-ऋषिकेश के बीच नहीं सात अक्तूबर को नहीं चलेगी। बाढ़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस गाड़ी संख्या-14888 का संचालन भी हरिद्वार-ऋषिकेश के बीच संचालन नहीं होगा। यह गाड़ी भी हरिद्वार ही टर्मिनेट कर दी जाएगी। इन गाड़ियों के अलावा देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस गाड़ी संख्या-14631 का संचालन सात अक्तुबर को हरिद्वार से किया जाएगा। गाड़ी संख्या 14605 योग नगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस का संचालन भी हरिद्वार से किया होगा। इसी तरह नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या-12017 नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 60 मिनट की देरी से चलेगी। इसके अलावा सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस गाड़ी संख्या-14113 गाड़ी का संचालन छह अक्तूबर को सूबेदार गंज रेलवे स्टेशन से तीन घंटे की देरी से संचालन किया जाएगा।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed