फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Railway contractor breaks public toilets in dehradun

देहरादून: रेलवे ठेकेदार ने चाेरी-छिपे तोड़े सार्वजनिक शौचालय, हंगामा, पुलिस ने संभाली स्थिति

Thu, 27 Dec 2018 09:07 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 27 Dec 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
Railway contractor breaks public toilets in dehradun
बुलडोजर

रेलवे ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्यो के दौरान दो बजे बुलडोजर की मदद से चोरी छिपे पांच शौचालय तोड़े जाने को लेकर हंगामा हो गया। मामला तूल पकड़ता इससे पहले ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। दूसरी ओर रेलवे ठेकेदार ,ारा शौचालय तोड़े जाने को लेकर सियासत भी गरमा गई है। क्षेत्रीय विधायक विनोद चमोली ने इस संबंध में रेलवे अफसरों से वार्ता कर तोड़ृे गए शौचालयों का निर्माण दोबारा कराए जाने की बात कही है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि रेलवे प्रशासन की ओर से सिंगल मंडी कारगी को जाने वाले रास्ते पर निर्माण कराया जा रहा है। घटनाक्रम के मुताबिक रेलवे ठेकेदार ने बुधवार को तड़के दो बजे पांच सार्वजनिक शौचालयोें को तोड़ डाला। सुबह होने पर शौचालय तोड़े जाने की जानकारी पाकर लोगों की भीड़ मौके पर जमा हेा गई और स्थानीय सभासद  राजपाल सिंह पयाल की अगुवाई में हंगामा कर दिया। इतना ही नहीं सभासद पयाल ने मौके पर क्षेत्रीय विधायक विनोद चमोली को भी बुला लिया। विधायक चमोली ने तत्काल जिलाधिकारी एसए मुरुगेश्रन से वार्ता की।
विज्ञापन


इतना ही नहीं प्रकरण से पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को भी अवगत कराया गया। सांसद डॉ. निशंक ने मुरादाबाद मंडल के रेल प्रबंधक से वार्ता कर प्रकरण से अवगत कराया। सांसद डॉ. निशंक ने मंडल रेल प्रबंधक से कहा कि एक तरफ सरकार शौचालय बनाने को बढ़ावा दे रही हैं वहंी रेलवे की ओर से सार्वजनिक शौचालय तोड़े जा रहे हैं जो ठीक नही है। क्षेत्रीय लोगों ने सांसद डॉ. निशंक व विधायक विनोद चमोली को बताया कि रेलवे के निर्माण कार्यों के चलते क्षेत्र की छह हजार की आबादी के लिए आने जाने का रास्ता संकरा हो जाएगा। विधायक विनोद चमोली का कहना है कि रास्ते को किसी भी सूरत में कम नही होने दिया जाएगा। इस मौके पर वैजयंती माला, संजय राठौर,  शशि भूषण जोशी, लालचंद वर्मा, महेश पांडे समेत कई उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed