{"_id":"45d3892d8bfce4bee54060809b780de2","slug":"rail-route-will-effect-on-transfer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल की पटरी भी तय करेगी गुरूजी का ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल की पटरी भी तय करेगी गुरूजी का ट्रांसफर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 18 Oct 2014 06:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार और शासन के जी का जंजाल बनी शिक्षकों की तबादला नीति में बड़ी तब्दीली की तैयारी है। सुगम-दुर्गम के लिए सड़क के साथ ही रेल हेड (निकटतम रेलवे स्टेशन) से दूरी को भी मानक में शामिल किया जा रहा है। तबादलों में शिक्षकों की उपस्थिति और कार्य प्रदर्शन को भी ध्यान में रखने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन
रेल की दूरी बनेगा नया मानक
शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव एस राजू की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षकों की तबादला नीति पर फिर मंथन हुआ। इसमें तबादलों के लिए सड़क, अस्पताल के अलावा रेल से दूरी को भी सुगम-दुर्गम के मानक में जोड़ने पर सहमति बनी। स्वास्थ्य विभाग में भी यही मानक अपनाया गया है। राजकीय शिक्षक संघ का भी यही सुझाव था।
विज्ञापन
गठिया अब तबादले का आधार नहीं
बीमारी तबादलों को रुकवाने का सबसे बड़ा हथियार थी। इस सूची से अब गठिया (अर्थराइटस) को हटा दिया गया है। पारिवारिक कारणों से विधवा शिक्षिकाएं तबादला रोकने के लिए आवेदन कर सकती थीं। अब विधुर भी पारिवारिक कारण गिनाते हुए इस तरह का आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
राजकीय शिक्षक संघ केप्रदेश महामंत्री सरदार सिंह चौहान के मुताबिक शिक्षक संघ तबादलों के लिए तैयार है बशर्ते तबादले नीति के आधार पर किए जाएं।