{"_id":"621c96d9a3417f626c61d0cb","slug":"rail-passenger-after-two-months-ujjain-express-will-run-from-tomorrow-passengers-will-get-big-relief-before-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम की खबर: दो महीने बाद कल से चलेगी उज्जैन एक्सप्रेस, होली से पहले इन ट्रेनों के संचालन से मिलेगी यात्रियों को बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम की खबर: दो महीने बाद कल से चलेगी उज्जैन एक्सप्रेस, होली से पहले इन ट्रेनों के संचालन से मिलेगी यात्रियों को बड़ी राहत
Mon, 28 Feb 2022 03:04 PM IST
रेनू सकलानी
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 28 Feb 2022 03:04 PM IST
सार
ट्रेनों का संचालन बंद होने से यात्रियों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन अब जबकि कोहरे को लेकर स्थितियां सामान्य हो गई है तो एक बार फिर इन ट्रेनों का संचालन करने की तैयारी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दून से नई दिल्ली, मथुरा, आगरा भोपाल होते हुए उज्जैन जाने वाले यात्रियों के लिए यह खबर राहत देने वाली है। दो माह बाद रेलवे बोर्ड की ओर से देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस का संचालन कल से किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों की ओर से संचालन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस का भी संचालन बुधवार से किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, नई दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में घना कोहरा पड़ने के कारण रेलवे बोर्ड की ओर से 50 से अधिक ट्रेनों का संचालन दो माह के लिए बंद कर दिया गया था। इसी कड़ी में देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस और देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस का भी संचालन बंद कर दिया गया था।
बुधवार से होगा देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस का संचालन
इन ट्रेनों का संचालन बंद होने से यात्रियों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन अब जबकि कोहरे को लेकर स्थितियां सामान्य हो गई है तो एक बार फिर इन ट्रेनों का संचालन करने की तैयारी है। स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया कि देहरादून उज्जैन एक्सप्रेस का संचालन मंगलवार से किया जाएगा। जबकि देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस का संचालन अगले दिन बुधवार से किया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand : पोस्टल बैलेट मतदान का वीडियो वायरल करने वाले कुमाऊं रेजीमेंट के जवानों को नोटिस, जम्मू से किया था जारी
फिलहाल ट्रेनों के संचालन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। हालांकि, साथ ही उनका यह भी कहना है कि ट्रेनों के संचालन को लेकर अभी रेलवे बोर्ड की ओर से कोई लिखित आदेश नहीं आया है लेकिन ट्रेनों का संचालन बंद करते समय जो आदेश जारी किया गया था। उसके मुताबिक दोनों ट्रेनों का संचालन एक मार्च से होना है। ऐसे में पूर्व में जारी या रेलवे बोर्ड की ओर से पूर्व में जारी आदेशों के मुताबिक ट्रेनों के संचालन को लेकर सारी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।
उपासना और लिंक एक्सप्रेस को भी दैनिक संचालित किए जाने की मांग
दूसरी ओर यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों ने उपासना एक्सप्रेस को भी दैनिक ट्रेन के रूप में संचालित किए जाने की मांग शुरू कर दी है। यात्रियों का कहना है कि पूर्व की भांति उपासना एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाया जाए। ताकि होली पर घर जाने वाले यात्रियों को आसानी हो सके। वही देहरादून-प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस को भी दैनिक ट्रेन के तौर पर संचालित किए जाने की मांग उठने लगी है।