फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand : soldiers of the Kumaon regiment had released the video of voting by postal ballot from Jammu, notice

Uttarakhand :पोस्टल बैलेट मतदान का वीडियो वायरल करने वाले कुमाऊं रेजीमेंट के जवानों को नोटिस, जम्मू से किया था जारी

Mon, 28 Feb 2022 01:45 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 28 Feb 2022 01:45 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पोस्टल बैलेट में मतदान करने का वीडियो ट्वीट करते हुए चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की मांग की थी। 
 

विज्ञापन
Uttarakhand : soldiers of the Kumaon regiment had released the video of voting by postal ballot from Jammu, notice
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पोस्टल बैलेट में मतदान करने का वीडियो भारतीय सेना की दो कुमाऊं रेजीमेंट के जवानों ने जम्मू से जारी किया था। पुलिस ने जवानों की पहचान कर ली है। इस मामले में वीडियो में दिख रहे जवान के साथ ही पांच जवानों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया है। जवानों को पुलिस ने एक सप्ताह का समय दिया है।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में डीडीहाट विस क्षेत्र में पोस्टल बैलेट से मतदान का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इस वीडियो में सेना की वर्दी में दिख रहा एक जवान सभी के नाम से स्वयं मतदान करता नजर आ रहा था। वीडियो में जवानों के बीच की बातचीत भी रिकॉर्ड हुई है, जिसमें जवान एक राष्ट्रीय दल या निर्दलीय के सामने हस्ताक्षर करने का सुझाव दे रहा है।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप पाल ने की थी जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस से शिकायत
डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप पाल ने इस मामले की शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस से की थी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी इस मामले में ट्वीट करते हुए चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की मांग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड में हादसा: पेड़ से टकराई स्कूल बस, एक बच्ची की मौत पांच घायल, दुर्घटना के बाद मची चीख पुकार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डीडीहाट थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पिथौरागढ़ के एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर डीडीहाट थाना पुलिस से एक जांच टीम गठित की थी। सर्विलांस सेल की भी मदद ली गई। पुलिस की जांच में यह वीडियो भारतीय सेना की दो कुमाऊं रेजीमेंट से जुड़ा निकला।


मजिस्ट्रेट के सामने कराए गए बयान
इस मामले में पुलिस ने वीडियो में नजर आ रहे जवानों को नोटिस जारी किया है। जवानों को जांच अधिकारी के समक्ष अपना पक्ष रखने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। जम्मू कश्मीर से वीडियो बनाकर जवानों ने डीडीहाट में जिस व्यक्ति को वीडियो भेजा था उसकी भी पहचान कर ली गई है। उस व्यक्ति के भी मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराए गए हैं। 

बैलेट पेपर से मतदान वाले वीडियो के मामले की जांच की गई। जांच में सामने आया कि यह वीडियो दो कुमाऊं रेजीमेंट जम्मू से जारी किया गया था। सभी जवानों को बयान दर्ज करने के लिए एक सप्ताह के भीतर उपस्थित होने का नोटिस जारी किया गया है। जिस स्थानीय व्यक्ति के पास सबसे पहले यह वीडियो पहुंचा था, उसके भी बयान मजिस्ट्रेट के सम्मुख लिए गए हैं। जवानों के यहां आने पर उनसे पूछताछ की जाएगी। - लोकेश्वर सिंह, एसपी, पिथौरागढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed