{"_id":"5f9877658ebc3e679f0b9ac8","slug":"rail-divisional-headquarters-also-built-in-uttarakhand-dehradun-news-drn3603469125","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में भी बने रेल मंडल मुख्यालय, ट्रेनों के संचालन के साथ ही यात्रियों को होंगी सहूलियतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में भी बने रेल मंडल मुख्यालय, ट्रेनों के संचालन के साथ ही यात्रियों को होंगी सहूलियतें
Wed, 28 Oct 2020 10:47 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के डेलीगेट्स अधिवेशन में उत्तराखंड में रेल मंडल मुख्यालय बनाए जाने पर चर्चा की गई। मीडियाकर्मियों से रूबरू यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव शिवगोपाल मिश्रा ने कहा कि देहरादून में उपमंडल बनाने की बात तो हो रही है, लेकिन जिस तरीके से उत्तराखंड में रेल यातायात के विकास को लेकर तमाम कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय महासचिव शिवगोपाल मिश्रा ने कहा कि पहले पूरे देश में रेलवे के नौ जोन थे, लेकिन समय के साथ ही अब रेलवे जोन की संख्या के साथ ही मंडल मुख्यालयों की संख्या में भी बढ़ोतरी की गई है। अधिक से अधिक मंडल मुख्यालयों का गठन किए जाने से रेल यातायात को बेहतर बनाने के साथ ही यात्री सुविधाओं को भी तेजी से विकसित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
बता दें, उत्तराखंड में रेल मंडल मुख्यालय बनाए जाने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। वर्तमान में रेल मंडल मुख्यालय मुरादाबाद में हैं, लेकिन पिछले दो दशक से जिस तरह से उत्तराखंड में रेलवे को लेकर विकास कार्य हो रहे हैं। इसे देखते हुए अब उत्तराखंड में रेलवे रेल मंडल मुख्यालय बनाए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है।
विज्ञापन