फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Raids against adulteration in Uttarakhand continued product being tested on spot using mobile labs

Uttarakhand: मिलावटखोरों के खिलाफ एफडीए का अभियान तेज...मोबाइल लैब से मौके पर हो रही उत्पादों की जांच

Tue, 07 Oct 2025 11:01 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 07 Oct 2025 11:01 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मिलावट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Raids against adulteration in Uttarakhand continued product being tested on spot using mobile labs
मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

करवाचौथ व दीपावली पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने प्रदेशभर में मिलावटखोरी के खिलाफ छापामारी व चैकिंग अभियान तेज कर दिया है। मोबाइल लैब से मौके पर मावा, खोया, पनीर, मिठाई, तेल व अन्य उत्पादों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मिलावट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, त्योहारी मौसम में उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाजार में बिक रहे मावा, पनीर, घी, दूध और मिठाइयों की गुणवत्ता पर सख्त निगरानी रखी जाए।
विज्ञापन


स्वास्थ्य सचिव व आयुक्त एफडीए डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा,मिलावट रोकने के लिए प्रदेशभर में सघन अभियान चलाया जा रहा है। राज्य के सीमावर्ती जिलों में भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है, जिससे बाहरी राज्यों से नकली व बिना मानक खाद्य सामग्री की आपूर्ति पर रोक लगाई जा सके। अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने बताया देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिलों के साथ चारधाम यात्रा मार्गों व पर्यटन स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Cough Syrup: उत्तराखंड ने अहमदाबाद में बने एक और कफ सिरप पर लगाया बैन, 15 दिन में देनी होगी सैंपल जांच रिपोर्ट

इन क्षेत्रों में अतिरिक्त टीमें तैनात की गई हैं, जो मावा, पनीर, घी और मिठाइयों के सैंपल एकत्र कर प्रयोगशालाओं में जांच के लिए भेज रही हैं। जांच में दोषी पाए जाने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध लाइसेंस निरस्त करने के साथ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

भगवानपुर व ऋषिकेश में पकड़ी नकली उत्पादों की खेप
खाद्य सुरक्षा विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने भगवानपुर के बालेकी युसुफपुर गांव में एक वाहन को रोककर जांच की। वाहन में बिना गुणवत्ता प्रमाणीकरण और स्वास्थ्य मानकों के पनीर सप्लाई की जा रही थी। टीम ने पनीर जब्त कर वाहन चालक और सप्लायर के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत मामला दर्ज किया। इसके अलावा ऋषिकेश में एक वाहन से पांच क्विंटल क्रीम, 35 किलोग्राम घी व 50 किलोग्राम मिल्क पाउडर जब्त किया गया। इन सभी उत्पादों के गुणवत्ता प्रमाण पत्र या अनुमोदन दस्तावेज नहीं थे। जब्त किए उत्पादों के नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed