फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   raid on jewelers and builders.

दून में बिल्डर के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे

Sat, 01 Nov 2014 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 01 Nov 2014 11:25 AM IST
विज्ञापन
raid on jewelers and builders.
इनकम टैक्स विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के एक प्रतिष्ठित ज्वैलर और बिल्डर के 18 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इनमें बिल्डर के तीन ठिकाने हाथरस के हैं। इनके कार्यालय और आवास दोनों को खंगाला गया।
विज्ञापन


कागजातों के साथ ही कंप्यूटर की हार्ड डिस्क कब्जे में ले ली गई। दोनों स्थानों से करोड़ों की कर चोरी की आशंका है। देर रात तक कार्रवाई जारी थी।

विभाग ने अलग-अलग टीमें बनाकर शुक्रवार सुबह एक साथ छापामारी की कार्रवाई को अंजाम दिया। महालक्ष्मी बिल्डवेल के अनिल शर्मा के नौ ठिकानों, जिनमें एक कार्यालय और आवास ऋषिकेश में स्थित है, समेत तेगबहादुर रोड, केदारपुरम, सुभाष रोड, मोथरोवाला, हरिद्वार रोड पर छापे मारे गए।
विज्ञापन


बिल्डवेल के हाथरस स्थित इसके साथ ही रस्तोगी ग्रुप के कमल ज्वैलर्स के एस्लेहाल, पलटन बाजार स्थित प्रतिष्ठान के साथ ही केएफसी के पीछे स्थित आवास और रेसकोर्स स्थित सीए माहेश्वरी के यहां भी छापेमारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्वैलर्स के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की टीमों के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। आसपास के ज्वैलर्स भी यहां एकत्र हो गए। अन्य व्यापारियों को भी फोन पर जानकारी दी जाने लगी।

बिल्डर के यहां से मिला 32 लाख कैश

raid on jewelers and builders.

महालक्ष्मी बिल्डवेल के यहां से इनकम टैक्स विभाग की टीमों को 32 लाख रुपये कैश मिले। कैश को सीज कर दिया गया। महालक्ष्मी बिल्डवेल 13 साल से इस कारोबार में है।

ऋषिकेश में भी छापे
उधर, ऋषिकेश में डिप्टी कमिश्नर अजय सोनकर के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। पांच सदस्यीय टीम हरिद्वार, लक्ष्मणझूला रोड स्थित गोल मार्केट में एक आढ़ती के प्रतिष्ठान पर पहुंची। यहां तकरीबन तीन घंटे बहीखाते, स्टाक रजिस्टरों और कंप्यूटर सिस्टम को खंगाला गया। हार्ड डिस्क कब्जे में ले ली गई।

आढ़ती ओमप्रकाश माहेश्वरी ने किसी भी तरह की अनियमितता न मिलने का दावा किया। करीब तीन घंटे की कार्रवाई बाद टीम लौट गई।

दिल्ली से दोपहर बाद पहुंचे वैल्यूअर
कमल ज्वेलर्स के यहां ज्वेलरी के वैल्यूएशन के लिए वैल्यूअर्स को आना था। वह दिल्ली से यहां दोपहर बाद पहुंचे। उसके बाद ही ज्वेलरी का वैल्यूएशन शुरू हो सका।  
 
बोले अधिकारी
दस्तावेजों की जांच की कार्रवाई अभी चल रही है। इसके पूरे होने के बाद ही कुछ कहा जा सकना संभव होगा।
-अशोक त्रिपाठी, निदेशक (जांच) कानपुर मुख्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed