फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   raid in nestle maggi factory rudrapur.

उत्तराखंडः नेस्ले फैक्ट्री में छापा, मैगी पर मंडराया संकट

Sun, 31 May 2015 05:06 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर/हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर/हल्द्वानी Updated Sun, 31 May 2015 05:06 PM IST
विज्ञापन
raid in nestle maggi factory rudrapur.

देश भर में मैगी बैन होने की खबर के बाद उत्तराखंड के रुद्रपुर जिला प्रशासन ने भी सिडकुल पंतनगर स्थित नेस्ले फैक्ट्री में छापा मारा। टीम ने वहां से आठ सैंपल लिए हैं।

विज्ञापन


ये नमूने जांच के लिए रुड़की प्रत्यापित लैब और रुद्रपुर स्थित राज्य खाद्य औषधी एवं विश्लेषण प्रयोगशाला भेज जाएंगे। मानक पर खरा न उतरने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  इधर नैनीताल जिले में भी नेस्ले की मैगी के दस नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन


बीते दिनों यूपी और अन्य राज्यों में मैगी निर्माता फैक्ट्री नेस्ले के उत्पादों के सैंपल भरे गए थे। जांच के बाद शीशे की मात्रा मानक (2.5) से अधिक पाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि मैगी में सोडियम मोनो ग्लूकोमेट नहीं होना चाहिए, मगर उसकी मात्रा भी पाई गई थी। इस पर भारतीय खाद्य मानक प्राधिकरण (एसएसआई) नई दिल्ली की ओर से राज्य सरकार को फैक्ट्री की जांच के आदेश दिए गए थे।

इस क्रम में डीएम डॉ. पंकज कुमार पांडेय के निर्देश पर संयुक्त मजिस्ट्रेट/कलक्ट्रेट प्रभारी विनीत कुमार और जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष सिंह सयाना की टीम ने सिडकुल पंतनगर सेक्टर एक में स्थित नेस्ले फैक्ट्री में शनिवार को छापा मारा। जांच के लिए मैगी के चार सैंपल लिए गए हैं, जबकि मैगी बनाने में प्रयुक्त होने वाले मसाले के दो और मैदा और नमक का एक-एक सैंपल लिया गया।

बचता रहा फैक्ट्री प्रबंधन

raid in nestle maggi factory rudrapur.
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष सिंह सयाना ने बताया कि काशीपुर, खटीमा, सितारगंज, गदरपुर और बाजपुर स्थित परचून की दुकानों से मैगी के छह सैंपल लिए गए हैं। इनकी भी जांच कराई जाएगी।

उधर, नैनीताल जिले में भी फूड कमिश्नर के निर्देश पर सभी तहसीलों से नेस्ले की मैगी के 10 नमूने लिए गए हैं। जिला अभिहित अधिकारी एके फुलेरिया के मुताबिक फूड कमिश्नर के निर्देश पर हल्द्वानी से नेस्ले की मैगी के एक, लालकुआं से दो, नैनीताल से दो, कालाढूंगी दो, बेतालघाट से एक और रामनगर से दो सैंपल लिए हैं।

जो सैंपल लिए हैं उनका उत्पाद रुद्रपुर के पंतनगर, पंजाब, हिमाचल और गोवा में हुआ है। सभी सैंपल रुद्रपुर स्थित राजकीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला में जांच को भेज दिए हैं। जांच रिपोर्ट 24 दिन में आ जाएगी।

छापेमारी की जानकारी मिलने पर तमाम मीडिया कर्मी भी फैक्ट्री पहुंच गए। मगर फैक्ट्री प्रबंधन जानकारी देने से बचता रहा। फैक्ट्री लाइजनिंग आफीसर रोहित चौधरी ने कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed