फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rahul met media person in dehradun

मोदी की तर्ज पर कांग्रेस कर रही राहुल की ब्रांडिंग

Sun, 23 Feb 2014 09:47 PM IST
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, देहरादून
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 23 Feb 2014 09:47 PM IST
विज्ञापन
rahul met media person in dehradun

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों जहां भी जाते हैं वहां के प्रमुख मीडिया के लोगों से अलग से बात कर रहे हैं। ऐसा ही करीब एक घंटे का कार्यक्रम देहरादून की चुनिंदा मीडिया के साथ एक होटल में रखा गया।

विज्ञापन


दरअसल मोदी की तर्ज पर कांग्रेस इन दिनों राहुल गांधी की ब्रांडिंग कर रही है। इसकेके लिए बाकयदा दिल्ली से सांसद अजय माकन के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई है, जो देश भर में उनके कार्यक्रम से पहले संबंधित जगह जाकर इसकी तैयारी करती है। प्रमुख समाचार पत्रों व इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधि राहुल से रूबरू होते हैं।
विज्ञापन


ऑफ द रिकॉर्ड हो गया आम
मीडिया को इस शर्त के साथ राहुल गांधी से मिलाया गया कि मुलाकात हुई, लेकिन क्या बात हुई यह समाचार पत्र और न्यूज चैनल पर नहीं आए। हालांकि राहुल गांधी के साथ बंद कमरे में करीब से हुई बातचीत में अधिकतर बातें राहुल गांधी ने अपने भाषण में कह दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मंच से न सिर्फ पत्रकारों से हुई मुलाकात का जिक्र किया बल्कि महिला शक्ति की बात कह उन्होंने आखिरी सवाल पूछने वाली महिला पत्रकार का भी हवाला दिया।

इस ऑफ द रिकार्ड बातचीत में देहरादून के पत्रकारों के साथ जो सवाल जवाब हुए उनमें से ऐसा कुछ भी नहीं था जिसे देश की जनता से छुपाया जाए।

मीडिया से मिलने का मौका
अजय माकन का कहना है कि इस कार्यक्रम को कतई पत्रकार वार्ता नहीं बनाना चाहते हैं। इसका उद्देश्य मीडिया को उनके विचारों और उनकी सोच को परखने का मौका देना है।

राहुल गांधी के ईदगिर्द करीब चालीस कुर्सी पड़ी थीं जिस पर मीडिया कर्मी थे। सामने की ओर राहुल गांधी, हरीश रावत, यशपाल आर्य, अंबिका सोनी, संजय कपूर थे। राहुल आए सबसे बारी-बारी हाथ मिलाया और सबसे सभी से कुर्सियां और पास करने को कहा। राहुल ने बड़ी बेबाकी से सवालों के जवाब दिए।

कहा सारे आइडियाज कांग्रेस की देन
उन्होंने पिता के हत्यारों को माफ देने लेकिन देश के पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या के मामले में 23 साल का वक्त लगने जैसी बात कही। उन्होंने कहा देश में जितने आइडियाज हैं वे कांग्रेस की देन हैं। जिन्हें बाद में दूसरे दलों ने चुरा लिया।


उन्होंने भ्रष्टाचार केलिए केंद्रीयकृत सिस्टम को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने समाज और अपनी पार्टी में पॉवर के डिसेंट्रलाइजेशन की बात कही। महिलाओं को अधिक अधिकार और उम्मीदवारों का चयन सीधे लोगों की राय से करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed