फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rahul gandhi rally in uttarakhand

जीत पक्की करने के लिए राहुल चलेंगे यह दाव

Mon, 17 Feb 2014 10:43 AM IST
सुधाकर भट्ट/अमर उजाला, देहरादून
सुधाकर भट्ट/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 17 Feb 2014 10:43 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi rally in uttarakhand

22 फरवरी को देहरादून पहुंच रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आपदा से उबर रहे उत्तराखंड की नब्ज भी टटोलेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य ने इसे चुनावी शंखनाद रैली कहा है।

विज्ञापन


पढ़ें, ...तो क्या उत्तराखंड के सीएम से नाराज हैं उनके मंत्री
विज्ञापन


इस दिन परेड ग्राउंड में दोपहर बाद हो रही रैली में शामिल होने से पहले राहुल बाकायदा मुख्यमंत्री हरीश रावत और अधिकारियों की संयुक्त बैठक में आपदा के बाद के पुनर्निर्माण कार्य की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा राहुल गांधी पूर्व सैनिकों से भी मुखातिब होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड के लिए सबसे बड़ी चुनौती

rahul gandhi rally in uttarakhand

16-17 जून की आपदा के बाद पुनर्निर्माण इस समय उत्तराखंड के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। खुद कांग्रेस हाईकमान इस बात को लेकर खासा संजीदा है।

प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी भी कह चुकी है कि पुनर्निर्माण का काम प्राथमिकता का होगा। मुख्यमंत्री हरीश रावत तो साफ ही कह रहे हैं कि पांच मई तक चारों धामों की यात्रा शुरू हो जाएगी तो बीस साल तक कोई कांग्रेस को नहीं पूछेगा।

ऐसी स्थिति में राहुल की ओर से आपदा के बाद की स्थिति की समीक्षा के कई मायने निकाले जा रहे हैं। दिल्ली में आपदा पीड़ितों से मिलकर एक बार पहले भी राहुल आपदा के बाद राहत कार्य की स्थिति का अंदाजा लगा चुके हैं।

पूर्व सैनिकों से सीधी बातचीत

rahul gandhi rally in uttarakhand

ऐसे में 22 फरवरी को प्रस्तावित रैली से ठीक पहले आपदा के बाद की समीक्षा के भी कई मायने निकाले जा रहे है।

पढ़ें, जेईई मेंस में दी गई सुविधा ही बन गई मुसीबत

यह भी माना जा रहा है कि पुनर्निर्माण को लेकर प्रदेश की सरकार का प्रदर्शन बेहतर रहा तो इस मुद्दे को चुनावी मुद्दा भी कांग्रेस बना सकती है।

पढ़ें, अब उत्तराखंड का हर आदमी हुआ लखपति

दूसरी ओर राहुल रैली से पहले ही पूर्व सैनिकों से सीधी बातचीत भी करेंगे। पूर्व सैनिकों की प्रदेश में खासी तादाद है और दो से अधिक संसदीय सीटों पर पूर्व सैनिक परिणाम को प्रभावित करने की क्षमता भी रखते हैं।

पढ़ें, ...तो क्या उत्तराखंड के सीएम से नाराज हैं उनके मंत्री

इस स्थिति को देखते हुए पूर्व सैनिकों से राहुल का मुखातिब होना भी चुनावी तैयारी का हिस्सा माना जा रहा है।

राहुल का चुनावी शंखनाद है यह रैली

rahul gandhi rally in uttarakhand

रविवार को कांग्रेस भवन में मीडिया से मुखातिब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य के मुताबिक पूर्व सैनिकों की बैठक के बाद दिन मे एक बजे राहुल परेड मैदान स्थित रैली में पहुंचेगे।

पढ़ें, मोदी के 'डर' से उत्तराखंड के सीएम ने दिए पांच लाख

फिलहाल कांग्रेस की कोशिश रैली में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने की है। आर्य के मुताबिक रैली एतिहासिक होगी और रैली की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह रैली एक तरह से चुनावी शंखनाद भी है।

पढ़ें, ...तो क्या उत्तराखंड के सीएम से नाराज हैं उनके मंत्री

लोक सभा चुनाव को देखते हुए इस रैली पर फोकस किया जा रहा है। प्रेस वार्ता में प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, प्रदेश प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप, सुरेंद्र सिंह आर्य सहित अन्य कई कांग्रेसी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed