फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rahul gandhi rally in dehradun

राहुल की रैली पर शहर के कई रास्ते ब्लॉक

Sun, 23 Feb 2014 01:03 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 23 Feb 2014 01:03 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi rally in dehradun

रविवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की देहरादून के परेड ग्राउंड में रैली के लिए यातायात व्यवस्था में काफी परिवर्तन किया गया है।

विज्ञापन


सुबह आठ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक परेड ग्राउंड की तरफ न तो आपका वाहन जा पाएगा, न ही कोई सार्वजनिक वाहन। यदि आप निजी कार्य से घर से निकल रहे हैं तो रूट प्लान को जरूर जान समझ लें। आपके घर से निकलते ही रास्ता बदला हुआ मिल सकता है।  
विज्ञापन


राहुल गांधी की रैली के चलते शहर में जगह-जगह रूट डायवर्ट किया गया है। परेड ग्राउंड के चारों तरफ जीरो जोन में सुबह आठ बजे के बाद सुरक्षा ड्यूटी में तैनात वाहनों के अलावा कोई वाहन नहीं जा पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर से रास्ता बंद
परेड ग्राउंड से कनक चौक, लैंसडौन चौक, तिब्बती बाजार, कान्वेंट रोड, रोजगार तिराहा तक जीरो जोन रहेगा। रविवार तड़के से इन जगहों पर पुलिस वाले भारी वाहनों को आगे नहीं जाने देंगे।

परेड ग्राउंड के समीप से कोई भी बस या विक्रम नहीं चलेंगे। क्लेमेंटटाउन-कुठाल गेट वाली बसें दर्शनलाल चौक, घंटाघर से जाएंगी। एसपी सिटी नवनीत भुल्लर ने बताया कि फ्लीट के दौरान यातायात को रोका नहीं जाएगा।

यहां पर मोबाइल फोन नहीं करेगा काम

rahul gandhi rally in dehradun

रैली स्थल तक गहन तलाशी के बाद पहुंचा जाएगा। कनक चौक और भाजपा महानगर कार्यालय के समीप सुभाष रोड पर लगे सात-सात डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर से तलाशी के बाद ही आगे जाने दिया जाएगा।

उसके बाद भाजपा महानगर कार्यालय से कुछ आगे रैली स्थल के लिए बने गेट पर मैटल डिटेक्टर से सुरक्षाकर्मी तलाशी लेंगे। राहुल गांधी के लिए बने मंच के समीप एसपीजी और पुलिस अधिकारियों का सुरक्षा घेरा रहेगा।

रैली स्थल पर मंच के पास मोबाइल फोन काम नहीं करेगा। मोबाइल जैमर वैन से राहुल गांधी के मंच के आसपास मोबाइल फोन को जाम कर दिया जाएगा।

बीड़ी, माचिस और पान मसाला प्रतिबंधित
यदि आप बीड़ी-सिगरेट और पान मसाल खाने के शौकीन हैं तो आपको दिक्कत हो सकती है, क्योंकि रैली स्थल पर इन्हें नहीं ले जाने दिया जाएगा। किसी भी प्रकार का हथियार और ज्वलनशील पदार्थ भी नहीं ले जाने दिया जाएगा। चेकिंग के दौरान उक्त वस्तुएं जिसके भी पास मिलीं उससे छीन ली जाएंगी।

रैली में आने वाले वाहनों की व्यवस्था

rahul gandhi rally in dehradun

डोईवाला की तरफ से आने वाले भारी वाहन नेगी तिराहा (आराघर) से आगे नहीं जा सकेंगे। इनकी पार्किंग बन्नू स्कूल, दून वैली स्कूल, गुरुद्वारा मैदान रेसकोर्स, गुरु रामराय ग्राउंड, रेस्ट कैंप रोड, रेसकोर्स के भीतर की सड़कों और गुरु नानक पब्लिक स्कूल में होगी। रुड़की और सहारनपुर से आने वाले भारी वाहन आईएसबीटी से हरिद्वार बाइपास होते हुए इन पार्किंग स्थल पर जाएंगे।

डोईवाला से आने वाले हल्के वाहन (दुपहिया और कार) हरिद्वार रोड स्थित पुरानी जेल परिसर में खड़े होंगे। सहारनपुर से आने वाले हल्के वाहन हरिद्वार बाइपास से धर्मपुर, प्रिंस चौक होकर गांधी रोड पुराना बस अड्डे पर पहुंचेंगे।

सहसपुर से आने वाले वाहन बल्लूपुर से गढ़ी कैंट होते हुए हाथीबड़कलां स्थित सर्वे ऑफ  इंडिया स्टेडियम और कम्यूनिटी हॉल ग्राउंड में भेजे जाएंगे।

मसूरी की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को सचिवालय के समीप मैदान में पार्क किया जाएगा। हल्के वाहन धारा चौकी के सामने स्थित एमडीडीए पार्किंग में खड़े होंगे।

रायपुर से आने वाले भारी वाहनों को ब्राइटलैंड स्कूल के पार्किंग स्थल और हल्के वाहनों को माधोराम ग्राउंड में खड़ा किया जाएगा।

होटल अकेता में कार्यक्रम के दौरान वाहन एनआईवीएच, जेपी कैंपस, कैनाल रोड में खड़े रहेंगे।

शहर के अंदर से आने वाले वाहनों को डिस्पेंसरी रोड पार्किंग, धारा चौकी के सामने पुरानी एमडीडीए पार्किंग, कचहरी परिसर, नगर निगम ग्राउंड, ईसी रोड स्थित मंगला देवी इंटर कॉलेज व गुरूरामराय स्कूल, पवेलियन ग्राउंड में खड़ा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed