फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rahul gandhi rally in dehradun

राहुल पर खतरा बढ़ा, दून रैली में अतिरिक्त सुरक्षा

Fri, 21 Feb 2014 11:31 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 21 Feb 2014 11:31 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi rally in dehradun

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारों की रिहाई का विरोध करने के कारण कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा को खतरा बढ़ गया है। यह आशंका खुफिया एजेंसियों ने जताई है। इसके चलते रविवार को दून आ रहे राहुल गांधी की सुरक्षा में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

विज्ञापन


केंद्रीय खुफिया एजेंसी आईबी के सूत्रों के मुताबिक तमिलनाडु सरकार के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया जताने के बाद से राहुल को खतरे की सूचनाएं आ रही हैं।

विभिन्न आतंकवादी संगठनों से राहुल गांधी को पहले ही खतरा है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने उत्तराखंड पुलिस को भी अलर्ट जारी किया है। रैली स्थल परेड ग्राउंड पर पुलिस का कड़ा पहरा है।
विज्ञापन


आईबी और अन्य खुफिया एजेंसियां लगातार सूचनाएं जुटाने में लगी हैं। हालांकि, इस संबंध में पुलिस कुछ कहने से बच रही है। एसएसपी अजय रौतेला ने रैली की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के दावे किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपदा पीड़ितों और पूर्वसैनिकों से मिलेंगे राहुल

rahul gandhi rally in dehradun

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए उत्तराखंड की आपदा अहम मुद्दा है। विपक्ष इस मुद्दे पर घेर न पाए इसकी तैयारियां अभी से की जा रही हैं। आपदा के बाद पुनर्वास को लेकर अभी तक प्रदेश सरकार कटघरे में खड़ी दिखी है।

राहुल गांधी इस मुद्दे पर काफी गंभीर हैं। परेड ग्राउंड रैली से पहले राहुल आपदा प्रबंधन, पुनर्वास व पुनर्निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश के बड़े नेताओं के साथ समीक्षा करेंगे। रैली के बाद राहुल गांधी पूर्व सैनिकों से भी मिलेंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से आपदा पर विशेष टीम लगाई गई है। हाल में सरकार की ओर से लिए गए फैसलों की जमीनी हकीकत राहुल गांधी के सामने रखी जाएगी। साथ ही आपदा में मारे गए देश भर के पर्यटकों व तीर्थयात्रियों के परिवारों को प्रदेश सरकार की ओर से दी गई राहत की जानकारी दी जाएगी।

सोशल साइट्स से रैली में आने के ल‌िए बुलावा

rahul gandhi rally in dehradun

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल की रैली को लेकर न सिर्फ उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस और मुख्यमंत्री हरीश रावत पूरी तरह सतर्क हैं, बल्कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के बड़े नेता यहां की पल-पल की खबर ले रहे हैं।

रैली से जुड़ी विभिन्न तैयारियों का जायजा लेने और उसकी सूचना आलाकमान तक पहुंचाने के लिए दिल्ली से पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान को देहरादून भेजा गया है।

कांग्रेस का आईटी सेल भी सक्रिय
मोदी के हाईटेक तरीके को प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल ने भी अपनाया है। रैली में भीड़ जुटाने की जमीनी तैयारियों केसाथ लोगों को ई-मेल, सोशल साइट्स आदि की मदद से आमंत्रित किया जा रहा है।

रैली में अधिक से अधिक युवाओं को जुटाने केलिए आईटी सेल को सक्रिय किया गया है। जानकारी के मुताबिक करीब पांच हजार लोगों को मेल भेजकर रैली के लिए आमंत्रित किया जा चुका है।

दिन भर चलते रहे तैयारी बैठकों के दौर

rahul gandhi rally in dehradun

रैली को लेकर पूरे दिन प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जिले के आलाधिकारियों और कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ बैठकों के दौर जारी रहे।

पढ़ें, सीएम राहुल की रैली में बिजी, जनता दरबार स्थ‌ग‌ित

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल आर्य ने आज फिर कांग्रेस सहप्रभारी संजय कपूर के साथ परेड ग्राउंड का दौरा किया। बाद में यशपाल आर्य और संजय कपूर ने तैयारियों पर बैठक की। संजय कपूर ने कार्यकर्ताओं से रैली में अपना सर्वस्व झोंकने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है।

इस रैली को पार्टी की शान का प्रतीक बताया। प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य व मंत्री प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं से एकजुट हो लोगों को घर घर से निकाल कर रैली स्थल पर लाने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed