फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rahul gandhi ordered uttarakhand leaders

जब 'विकेट' गिरा तो आप की राह पर चल पड़े राहुल गांधी

Mon, 23 Dec 2013 12:34 PM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 23 Dec 2013 12:34 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi ordered uttarakhand leaders

देहरादून में कांग्रेस की जिले और महानगर की बैठक पर पहली बार उत्तराखंड के बड़े नेताओं की निगाह है।

विज्ञापन


पढ़ें, मोदी की 'टॉनिक' से भाजपा में आई जानश

आम आदमी पार्टी की रहा पर चलते हुए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर सोमवार को होने वाली इस बैठक में प्रदेश सरकार और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संबंध में आम कार्यकर्ताओं की रायशुमारी होनी है।
विज्ञापन


आम आदमी का रुख पता करेगी कांग्रेस
इससे लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के संबंध में आम आदमी के रुख का पता लगेगा। इसी से प्रदेश नेतृत्व के संबंध में भी फैसला होगा। जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, बारिश ने बढ़ाई ठंड, मसूरी में हुई पहली बर्फबारी

पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि हाईकमान को उत्तराखंड की लोकसभा सीटों के संबंध में नकारात्मक रिपोर्ट दी गई है। इसकी वजह यह बताई गई कि पार्टी नेता चाहे वे सरकार में हों या संगठन में आम कार्यकर्ताओं से कटे हैं।

जनता का काम नहीं हो पाता जिससे पार्टी की छवि बिगड़ रही है। जनता जो चाहती है नेता को पता ही नहीं है। जनता की दिक्कतों का पता लगाने के लिए कार्यकर्ताओं से फीड बैक लेने के लिए हाईकमान ने कहा है।

फोन नो रिप्लाई रहा
इस रायशुमारी बैठक की वजह से सबसे अधिक वे नेता हैरान हैं जिन पर कार्यकर्ताओं और जमीन से कटे रहने का ठप्पा है। कार्यकर्ताओं से जुड़े रहने वाले नेताओं की पहली बार प्रोफाइल तैयार होनी है।


पढ़ें, उधार लेकर विश्व चैंपियन बना उत्तराखंड का यह सितारा

इसी से बैठक का एजेंडा स्पष्ट नहीं किया गया, सिर्फ इतना बताया गया है कि इसमें आम कार्यकर्ता, पार्षद, पूर्व पार्षद और इकाइयों के पदाधिकारी ही शिरकत करेंगे। कई नेताओं ने टोह लेने के लिए राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर से संपर्क साधना चाहा तो फोन नो रिप्लाई रहा।

पता चला है कि उनके सहायक ने भी प्रदेश के किसी नेता का फोन नहीं उठाया। महानगर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप वोहरा ने बताया कि सिर्फ बैठक के संबंध में सूचना आई थी, जिसे लोगों को बता दिया गया है।

पढ़ें, अपनी पानी की टंकी को ऐसे बनाए पावरहाउस

पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि फीड बैक संबंधी रिपोर्ट सीधे राहुल गांधी को भेजी जाएगी। सूत्रों ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष और सरकार के बारे में पार्टी में मंथन चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed