{"_id":"a4f1a32f05487a8b794d084441a8f0cf","slug":"rahul-gandhi-in-uttarakhand-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल के दौरे को लेकर पुलिस और एजेंसियां चौकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल के दौरे को लेकर पुलिस और एजेंसियां चौकस
अमर उजाला, काशीपुर
Updated Sun, 27 Apr 2014 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की 29 अप्रैल को काशीपुर में प्रस्तावित चुनावी सभा के मद्देनजर सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन खासा चौकन्ना हो गया है।
विज्ञापन
पढ़ें, नेपाल में भी है नमो-नमो की गूंज
विज्ञापन
एएसपी और एसडीएम ने पुलिस अधिकारियों और गुप्तचर एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बंद कमरे में गोपनीय बैठक में सुरक्षा कवच तैयार करने पर मंथन किया। उधर संदिग्धों पर नजर रखने के लिए होटलों में रातभर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
बंद कमरे में अधिकारियों की बैठक
शनिवार को एएसपी देवेंद्र पिंचा के कार्यालय में बंद कमरे में एएसपी पिंचा, एसडीएम डा. आशीष श्रीवास्तव, सीओ प्रकाश चंद्र, कोतवाल बहादुर सिंह, एसओ कुंडा आरसी मुखोलिया सहित दर्जनों पुलिस और अभिसूचना इकाइयों और स्पेशल ब्रांच के अधिकारियों की बैठक हुई।
पढ़ें, इस 'कुरुक्षेत्र' में लड़ा जाएगा नैनीताल का महासमर
इसमें राहुल गांधी की सुरक्षा को अभेद्य बनाने पर विचार-विमर्श हुआ साथ ही गोपनीय सूचनाओं पर भी चर्चा हुई।
होटलों में की जांच
एसडीएम डा. आशीष श्रीवास्तव ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था में रत्तीभर भी चूक नहीं होनी चाहिए। बैठक से मीडिया को भी दूर रखा गया।
पढ़ें, तीसरी आंख करेगी बदरीनाथ धाम की सुरक्षा
उधर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के लिए रातभर सभी बड़े-छोटे होटलों से लेकर ढाबों और सराय, रेलवे स्टेशन तथा रोडवेज बस स्टेशन पर भी गहन जांच की गई।