{"_id":"7879621ac27f27f4d0067cd90e95cee9","slug":"rahul-gandhi-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल की रैली में भीड़ लाओ, 'नंबर' बढ़ाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल की रैली में भीड़ लाओ, 'नंबर' बढ़ाओ
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 22 Feb 2014 10:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल गांधी की रैली में भीड़ लाने के बहाने कांग्रेसी नेता अपना कद बढ़ाने में जुट गए हैं। वरिष्ठ नेताओं की सख्ती के बाद चौतरफा रैली में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के लिए संगठन के पदाधिकारियों ने भाग-दौड़ शुरू कर दी है। शुक्रवार को जगह-जगह बैठकों का सिलसिला जारी रहा। प्रदेश सह प्रभारी संजय कपूर ने पार्षदों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
बैठक में तैयारी को अंतिम रूप दिया
कांग्रेस भवन में पार्षदों के साथ हुई बैठक में प्रदेश सह प्रभारी संजय कपूर और प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य ने पार्षदों के साथ बैठक करके तैयारी को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन
मंत्री प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि एकजुट होकर लोगों को घरों से निकालकर रैली में लाएं। इस मौके पर वरिष्ठ नेता नीनू सहगल, लालचंद्र शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष दीप वोहर, नासिर हुसैन आदि रहे।
विज्ञापन
मोथरोवाला रैली पर चर्चा
प्रदेश प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि रैली को लेकर लोगों में जोश है। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज के राष्ट्रीय महामंत्री चिंरजी लाल की अगुवाई में बैठक हुई। इसमें रैली की तैयारियों पर चर्चा हुई। इंटक के जिला उपाध्यक्ष सचिन कुमार दीक्षित की अध्यक्षता में मोथरोवाला रैली पर चर्चा हुई।
जिला कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक कुंवर सिंह यादव की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन में बैठक हुई। इसमें कहा गया कि राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने के लिए जनता को जागरुक करें।