राहुल गांधी की रैली में जाना है तो ये जरूर पढ़ें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को दून पहुंचे रहे राहुल गांधी के दीदार की इच्छा है तो थोड़ी मेहनत के लिए तैयार रहिए। पुलिस और प्रशासनिक ड्यूटी में तैनात वाहनों के अलावा परेड ग्राउंड के आसपास जीरो जोन में किसी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं है।
बाहर से आने वाले वाहनों के लिए पुलिस ने कई जगह पार्किंग स्थल बनाए हैं। यहां से लोगों को जीरो जोन तक विक्रम, बस या ऑटो से पहुंचना होगा। फिर पैदल परेड ग्राउंड तक। सवारी वाहन न मिलने पर पार्किंग से पैदल ही रैली स्थल तक पहुंचना होगा।
कनक चौक, सर्वे चौक, दर्शनलाल चौक और बुद्धा चौक से आगे परेड ग्राउंड तक पूरा इलाका जीरो जोन रहेगा। रैली खत्म होने के बाद वापसी में भी लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पार्किंग स्थलों से वाहनों को धीरे-धीरे निकाला जाएगा, ऐसे में लोगों को रवानगी के लिए कुछ देर इंतजार करना पड़ सकता है।
पार्किंग व्यवस्था
डोईवाला, रुड़की, सहारनपुर की तरफ से आने वाले वाहन
बस और भारी वाहन बन्नू स्कूल, दून वैली स्कूल, गुरुद्वारा मैदान रेसकोर्स, गुरु रामराय ग्राउंड, रेस्ट कैंप रोड, रेसकोर्स के भीतर की सड़कों और गुरु नानक पब्लिक स्कूल में खड़े किए जाएंगे।
डोईवाला से आने वाले भारी वाहन रिस्पना से धर्मपुर चौक, नेगी तिराहा होते हुए गुरुद्वारा चौक से पार्किंग स्थल पहुंचेंगे। रुड़की, सहारनपुर से आने वाले भारी वाहन आईएसबीटी, कारगी चौक, पुरानी बाइपास चौकी, धर्मपुर चौक, नेगी तिराहा, गुरुद्वारा चौक से पार्किंग मैदान में जाएंगे।
-डोईवाला से आने वाले हल्के वाहनों (दुपहिया और कार) को हरिद्वार रोड स्थित पुरानी जेल परिसर में खड़ा किया जाएगा। यहां पार्किंग भरने पर बाकी वाहन बन्नू स्कूल व रेसकोर्स क्षेत्र में भेजे जाएंगे। ये वाहन रिस्पना, धर्मपुर, रेसकोर्स चौक, कचहरी रोड से जेल परिसर पार्किंग पहुंचेंगे। रुड़की, सहारनपुर से हल्के वाहनों को आईएसबीटी, कारगी चौक, पुरानी बाइपास चौकी, धर्मपुर चौक रेसकोर्स, प्रिंस चौक से भेजकर पुराना बस अड्डे पर पार्क किया जाएगा।
सहसपुर की तरफ से आने वाले वाहन
भारी और हल्के वाहन बल्लूपुर, कौलागढ, गढ़ी कैंट, सीएसडी तिराहा, एनेक्सी तिराहा सर्वे ऑफ इंडिया गेट होते हुए हाथीबड़कलां स्थित सर्वे ऑफ इंडिया स्टेडियम और कम्यूनिटी हॉल ग्राउंड भेजे जाएंगे।
मसूरी की तरफ से आने वाले वाहन
भारी वाहनों को सचिवालय के समीप मैदान में पार्क किया जाएगा। इन वाहनों को मसूरी डायवर्जन, दिलाराम, यूकेलिप्टस चौक और नैनी बैकरी होते हुए पहुंचना होगा। हल्के वाहनों को धारा चौकी के सामने स्थित एमडीडीए की पार्किंग में खड़ा किया जाएगा। ये वाहन मसूरी डाइवर्जन, दिलाराम, ग्लोब चौक, एस्लेहाल होकर आएंगे।
रायपुर की ओर से आने वाले वाहन
रायपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को ब्राइटलैंड स्कूल के पार्किंग स्थल और हल्के वाहनों को माधोराम ग्राउंड में खड़ा किया जाएगा।
शहरवासियों के लिए पार्किंग
शहर के अंदर से आने वाले वाहनों को डिस्पेंसरी रोड पार्किंग, धारा चौकी के सामने पुरानी एमडीडीए पार्किंग, कचहरी परिसर, नगर निगम ग्राउंड, ईसी रोड स्थित मंगला देवी इंटर कॉलेज व गुरु रामराय स्कूल, पवेलियन ग्राउंड और रेंजर ग्राउंड में खड़ा किया जाएगा।
होटल अकेता में कार्यक्रम के दौरान
रविवार को राहुल गांधी होटल अकेता भी पहुंचेंगे। इस दौरान वाहनों की पार्किंग एनआईवीएच, जेपी कैंपस, कैनाल रोड पर होगी।
विक्रम और सिटी बसों का रूट
- परेड ग्राउंड से कैंट जाने वाली सिटी बसें ओरियंट चौक से संचालित होंगी।
- क्लेमेनटाउन से कुठाल गेट रूट की बसें लैंसडौन चौक की बजाय दर्शनलाल चौक से घंटाघर, राजपुर रोड से जाएंगी। वापसी का रूट भी यही रहेगा।
- परेड ग्राउंड से मालदेवता और सहस्त्रधारा रूट की बसें चूना भट्टा, रायपुर मार्ग से चलेंगी। वापसी में सर्वे चौक पर सवारी उतार कर चूना भट्टा लौटेंगी।
-रिस्पना से परेड ग्राउंड के बीच चलने वाले विक्रम रैली की समाप्ति तक दर्शनलाल चौक तक ही आ सकेंगे। यहां से फालतू लाइन, सुभाष रोड, एमकेपी चौक होते हुए वापस रिस्पना पहुंचेंगे।
-आईएसबीटी और सीमाद्वार से परेड ग्राउंड आने वाले विक्रम दर्शनलाल चौक से वापस लौट जाएंगे।
-रायपुर से पंत मार्ग तक चलने वाले विक्रम सर्वे चौक तक ही आ पाएंगे।
रैली स्थल पर काम नहीं करेंगे मोबाइल
एसपीजी और पुलिस के कड़े सुरक्षा घेरे में चलते वक्त राहुल के काफिले में मोबाइल जैमर वैन भी रहेगी। रैली स्थल पर मंच के इर्द-गिर्द भी मोबाइल काम नहीं कर पाएंगे।
रैली स्थल पर सीसीटीवी कैमरे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। तीन सौ से अधिक पुलिस और खुफिया विभाग के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक, हवा से भी रैली की निगरानी की जाएगी।