फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rahul gandhi and right to health

राहुल बोले, लाएंगे स्वास्थ्य का अधिकार

Sun, 23 Feb 2014 08:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 23 Feb 2014 08:39 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi and right to health

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दून रैली में कहा कि अगले पांच साल में देश के आखिरी आदमी तक स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य का अधिकार लाएगी।

विज्ञापन


राहुल ने कहा भोजन का अधिकार (फूड सिक्योरिटी बिल) हो गया, शिक्षा का अधिकार (आरटीई) ले आए, अब हम स्वास्थ्य का अधिकार लाएंगे। कांग्रेस ने हमेशा देश के गरीब आदमी का ध्यान दिया है।
विज्ञापन


कहा कि देश में बड़ा वर्ग है जिसके पास खाने का अनाज नहीं है, उनके लिए हमने भोजने का इंतजाम किया। अब हमारा लक्ष्य देश के शहर से लेकर गांवों तक लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि देश 70 करोड़ से अधिक लोग ऐसे हैं जो गरीब हैं, जिनके पास पैसा नहीं है वे स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हैं। लोग बीमार रहते हैं लेकिन डॉक्टर नहीं हैं, उनके लिए दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे लोगों के लिए हम स्वास्थ्य का अधिकार लाएंगे।

गुस्से की कोई जगह नहीं

rahul gandhi and right to health

राजधानी देहरादून में रविवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने परेड ग्राउंड से रैली को संबोधन की शुरुआत धन्यवाद से की। संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, राजनीति का मतलब दर्द दूर करना होता है। दर्द से जानने से पहले अपना दर्द को भुलाना पड़ता है।

राहुल ने कहा कि राजनीत‌ि में गुस्से की कोई जगह नहीं। बोले क‌ि आपदा से आया था उत्तराखंड को जबर्दस्त झटका। जब आपदा आई तो उत्तराखंड की मुश्किल में पूरा हिन्‍दुस्तान एक साथ खड़ा था।

पूरा देश जाति, धर्म संप्रदाय से ऊपर उठकर उत्तराखंड की मदद के ल‌िए आगे आया था।

वन रैंक वन पेंशन का क्रेडिट

rahul gandhi and right to health

राहुल के भाषण में आपदा में मदद करने के ल‌िए सैनिकों की प्रशंसा की। कहा कि आपदा में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण योगदान न तो केंद्र का था न राज्य का, अगर कोई था जो वास्तव में हर वक्त खड़ा था तो वो सेना के जवान थे। सेना के जवानों ने जान की परवाह न करते हुए आपदा में फंसे लोगों को निकाला।

अपने भाषण में सैनिकों को खुश करने की कोशिश करते हुए वन रैंक वन पेंशन का श्रेय लिया। कहा ‌क‌ि उन्होंने सै‌न‌िक प‌िछले 25 सालों से ये मांग कर रहे थे, उन्होंने खुद प्रधानमंत्री से जाकर इस पर बात की और कहा ‌क‌ि प्रधानमंत्री जी इसे लागू करें।

महिलाओं को लुभाने की कोशिश
जबकि सिलेंडर के बहाने महिलाओं को लुभाने की कोशिश की। यही नहीं महिलाओं को पार्टी और संगठन में जगह देने का वादा भी किया। कहा क‌ि लोकसभा और विधान सभा में महिलाओं को पर्याप्त प्रतिन‌िधित्व दिलाएंगे। राहुल गांधी ने रैली में रोजगार के बहाने युवा वर्ग का दिल जीतने का वादा किया।

20 घंटे काम करें रावत

rahul gandhi and right to health

सीएम को दिया बीस घंटे काम करने की सलाह। राहुल ने कहा कि सीएम ने कहा कि वो बीस घंटे काम करते हैं तो मैं उनसे कहना चाहता हूं क‌ि 18 घंटे कम हैं उन्हें बीस घंटे काम करना चाहिए।

बीजेपी पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी आज जिस तकनीकी और विकास की बात करती है वो कांग्रेस की ही देन है। भारत में कंम्पयूटर कांग्रेस ले आई, तब बीजेपी ‌विरोध कर रही थी।

कहा जब राजीव गांधी देश में कम्प्यूटर ला रहे थे तो बीजेपी के एक बड़े नेता ने जो बाद में पार्टी के अध्यक्ष भी बने, ने सदन में इसका विरोध किया था। बीजेपी ने कहा था कि देश को कम्प्यूटर की जरूरत नहीं है। आज वही बीजेपी कम्प्यूटर और तकनीकी के सहारे अपना प्रचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed