फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rahu and ketu move in new zodiac.

18 साल बाद राहु-केतु ने बदले घर, ये होगा असर

Sat, 30 Jan 2016 03:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 30 Jan 2016 03:31 PM IST
विज्ञापन
rahu and ketu move in new zodiac.

शुक्रवार रात एक बजकर 25 मिनट पर राहु-केतु ने घर बदले। 18 साल बाद राहु का सिंह राशि में और केतु का कुंभ राशि में प्रवेश हुआ। इससे पूर्व 24 जून वर्ष 1997 में भी राहु-केतु इन्हीं राशियों में आए थे।

विज्ञापन


राहु-केतु छाया ग्रह हैं। करीब डेढ़ वर्ष तक एक ही राशि पर संचार करते हैं। यह दोनों ग्रह इन राशियों पर 17 अगस्त 2017 तक रहेंगे। उत्तराखंड विद्वत सभा के उपाध्यक्ष आचार्य भरत राम तिवारी के अनुसार ग्रह परिवर्तन का सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन


राहु के सिंह राशि पर आने से प्रभाव
वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, धनु, मीन राशि वालों के लिए लाभ-कार्य सिद्धि-पदोन्नति आदि कारक रहेगा। मेष, सिंह, वृश्चिक, मकर, कुंभ राशियों के लिए यह परिवर्तन शुभ नहीं रहेगा। संपत्ति विवाद, अपयश, स्थानांतरण, कार्य हानि आदि हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केतु के कुंभ राशि पर आने से यह होगा प्रभाव

rahu and ketu move in new zodiac.

मेष, वृष, कन्या, धनु राशि वालों के लिए शुभप्रद रहेगा। राज्यपक्ष से लाभ, सुख साधनों में वृद्धि, विदेश यात्रा, कार्यों में सुधार होगा। मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए शुभ नहीं रहेगा। धन का अपव्यय, घरेलू कलह, शत्रुभय, विद्या में अड़चनें एवं संघर्ष अधिक रहेगा।

सरकार के लिए योग
29 जनवरी से 11 अगस्त तक गुरु, राहु एवं मंगल-शनि का योग बन रहा है जो कि ग्रह स्थिति के अनुसार सरकार के लिए आरोप-प्रत्यारोप, विकास योजना में विलंब मंत्रिमंडल में परिवर्तन-महंगाई आदि में वृद्धि कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed