फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   raghav juyal host dance plus show.

पढ़ें, डांस छोड़ आखिर क्यों राघव जुयाल बने 'पहाड़ी कव्वाल'

Mon, 27 Jul 2015 12:49 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 27 Jul 2015 12:49 PM IST
विज्ञापन
raghav juyal host dance plus show.

उत्तराखंड घराने से आपका पहाड़ी कव्वाल। कुछ इसी तरह से राघव जुयाल खुद को इंट्रोड्यूज करते हैं डांस प्लस शो के मेगा ऑडीशन राउंड में।

विज्ञापन


इस रविवार से स्टार प्लस पर शुरू हो रहे शो में अगले सप्ताह यह लाइनें राघव के मुंह से सुनाई देंगी। राघव ने बताया कि वरुण धवन और श्रद्धा कपूर का साथ में दून आने का मन था, लेकिन व्यस्तता के चलते नहीं आ पाए।

एबीसीडी-2 फिल्म रिलीज होने के बाद राघव का कॅरियर तेजी से आगे बढ़ रहा है। बॉलीवुड के कई सितारे उनकी फिल्म में की गई मेहनत के लिए पीठ थपथपा चुके हैं। महीनों वरुण और श्रद्धा को उन्होंने डांस सिखाया। इसके बाद वरुण और श्रद्धा भी दोस्त बन गए।
विज्ञापन


फिल्म के बाद और नए शो के शुरू होने से पहले राघव दून पहुंचे। बताया कि पहली बार वह कोई शो होस्ट करेंगे। इसमें उत्तराखंड कव्वाल वाली लाइन उन्होंने जबरन डलवाई। डांस के बाद कोरियोग्राफी कर चुका हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो फिल्मों में एक्टिंग कर चुका हूं, लेकिन पहली बार कोई शो होस्ट करता दिखूंगा। फिल्मों के ऑफर तो हैं, लेकिन फिल्हाल शो पर ध्यान दे रहा हूं। दून में पिता एडवोकेट दीपक जुयाल और मां अल्का के साथ कुछ समय गुजार रहा हूं।

सरकार से नाराज हैं राघव जुयाल

raghav juyal host dance plus show.

राघव ने प्रदेश सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि हमें देशभर में सम्मान मिलता है। मैं अपने को छोड़ दूं तो राज्य के कई कलाकार बड़े मुकाम पर हैं।

बावजूद सरकार इन कलाकारों के प्रति कोई जिम्मेदारी नहीं समझती। न ही इन्हें एक मंच पर बुलाया जाता है और न ही किसी प्रकार का सम्मान किया जाता है।

नवाजुद्दीन के साथ करना चाहता हूं काम
राज्य के दो सितारे अगर साथ हो जाएं तो धमाल होना तय है। राघव ने बताया कि अक्सर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी से मुलाकात होती है।

मैं उनके साथ काम करना चाहता हूं। हालांकि अब तक मैंने उनके सामने खुलकर इस बारे में बात नहीं की है। अनुराग कश्यप की फिल्म में काम करने की मेरी इच्छा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed