फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ragging in medical college srinagar

एमबीबीएस के छात्र ने रैगिंग करने वाले सीनीयर्स को सिखाया सबक, जानिए कैसे

Wed, 23 Aug 2017 04:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Wed, 23 Aug 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
ragging in medical college srinagar
ragging is punishable

एमबीबीएस के छात्र ने रैगिंग करने वाले सीनीयर्स को ऐसे सबक सिखाया कि वे जिदंगी भर याद रखेंगे। मामला सुनकर आप भी कहेंगे, रै‌गिंग तौबा-तौबा...

विज्ञापन


राजकीय मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्र की रैगिंग लेने वाले दो सीनियर छात्रों को भारी पड़ गया। सीनियर्स को इस बात की उम्मीद नहीं रही होगी कि रैगिंग लेने से वह इस मुश्किल में पड़ जाएंगे। राजकीय मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्र की रैगिंग लेने वाले दो सीनियर छात्रों को कड़ी सजा मिली है।
विज्ञापन


वहीं, कॉलेज की एंटी रैगिंग समिति ने सीनियर छात्रों को जूनियर छात्रों से किसी भी प्रकार का सवाल-जवाब न करने की हिदायत दी है। साथ ही जूनियर छात्रों को ऐसी घटनाओं की जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों या प्राचार्य को देने की सलाह दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुई थी घटना, और ऐसे मिली सजा

ragging in medical college srinagar
college demo pic

घटनाक्रम के मुताबिक, 14 अगस्त को एंटी रैगिंग हेल्प लाइन दिल्ली को मेल भेजकर श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम बैच के एक छात्र ने छात्रावास में 9, 10 और 12 अगस्त को मारपीट, डराने-धमकाने और परेशान करने की शिकायत की थी। शिकायत के क्रम में सोमवार को एंटी रैगिंग समिति ने पीड़ित छात्र, उसके रुममेट और सीनियर छात्रों से पूछताछ की।

इस दौरान पीड़ित छात्र ने एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र कुलदीप चंद्रा और चंद्रेश मार्तोलिया की पहचान कर ली। दोनों छात्रों ने पीड़ित छात्र से नाम-पता पूछने की बात स्वीकारी, लेकिन मारपीट से इनकार कर दिया। उन्होंने अपने साथियों के नाम भी नहीं बताए।

कुछ आरोपों की पुष्टि होने पर समिति ने दोनों सीनियर छात्रों को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और एमसीआई व यूजीसी के नोटिफिकेशनों के अनुसार रैगिंग का दोषी पाया। समिति के अध्यक्ष कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि कुलदीप व चंद्रेश को एक सेमेस्टर के लिए कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों और छात्रावास से निलंबित कर दिया गया है। इसकी सूचना एंटी रैगिंग हेल्प लाइन को भी भेज दी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed