फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rafting started in Rishikesh Ganga from today tourists enjoyed a lot Uttarakhand news in hindi

ऋषिकेश: साहसिक खेलों के शौकीनों का इंतजार हुआ खत्म, गंगा में पर्यटकों ने रीवर राफ्टिंग का लिया आनंद

Sat, 16 Sep 2023 04:27 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 16 Sep 2023 04:27 PM IST
सार

पर्यटन विभाग की टीम ने गंगा में राफ्टिंग शुरू करने के लिए पहले मरीन ड्राइव से निम बीच तक निरीक्षण किया था। टीम ने गंगा नदी के जलस्तर को राफ्टिंग के लिए सुरक्षित पाया। जिसके बाद आज गंगा में राफ्टिंग शुरू करने की अनुमति दे गई।

विज्ञापन
Rafting started in Rishikesh Ganga from today tourists enjoyed a lot Uttarakhand news in hindi
ऋषिकेश में राफ्टिंग शुरू - फोटो : amar ujala

विस्तार

साहसिक खेलों के शौकीनों का इंतजार समाप्त हो गया है। लंबे समय के इंतजार के बाद शनिवार को गंगा में पर्यटकों ने रीवर राफ्टिंग का आनंद लिया। पर्यटकों ने मरीन ड्राइव से शिवपुरी, क्लब हाउस और ब्रह्मपुरी से नीमबीच तपोवन तक राफ्टिंग का आनंद लिया।

विज्ञापन

 

उत्तराखंड पर्यटन विभाग से शनिवार सुबह राफ्टिंग के संचालन को हरी झंडी मिली। जिसके बाद पर्यटकों ने गंगा में रीवर राफ्टिंग शुरू की। इस दौरान रीवर राफ्टिंग का संचालन करने से पहले राफ्ट व्यवसायियों ने विधि विधान के साथ मां गंगा की पूजा अर्चना की। उसके बाद पर्यटकों ने भी जय मां गंगे उद्घोष के साथ गंगा में राफ्टिंग का आनंद उठाया। शनिवार शाम चार बजे तक करीब 500 पर्यटकों ने राफ्टिंग की है।

विज्ञापन

गंगा का पानी मटमैला, लेकिन राफ्टिंग के लिए जलस्तर उपयुक्त

पर्यटन विभाग की टीम ने गंगा में राफ्टिंग शुरू करने के लिए शुक्रवार को मरीन ड्राइव से निम बीच तक निरीक्षण किया था। टीम ने गंगा नदी के जलस्तर को राफ्टिंग के लिए सुरक्षित पाया। टीम ने इसकी रिपोर्ट पर्यटन निदेशालय भेज दी, जिसके बाद निदेशालय से हरी झंडी मिलते ही राफ्टिंग शुरू की दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा नदी में राफ्टिंग के संचालन के लिए पर्यटन विभाग की टीम ने जिला साहसिक खेल अधिकारी खुशहाल सिंह नेगी के नेतृत्व में मरीन ड्राइव से निम बीच तक गंगा का निरीक्षण किया था। गंगा का पानी मटमैला था, लेकिन गंगा के जल का वेग कम होने के कारण टीम ने गंगा नदी में राफ्टिंग संचालन के लिए सही पाया गया। 



ये भी पढ़ें...Badrinath:  युवकों के साथ कहासुनी में दुकानदार ने लाइसेंसी पिस्टल से झोंके फायर, विरोध में धाम में बाजार बंद

12 सितंबर को पर्यटन विभाग की टीम ने नदी में राफ्टिंग के लिए मरीन ड्राइव से निम बीच तक निरीक्षण किया था। लेकिन उस दौरान गंगा नदी में पानी मटमैला होने के साथ लकड़ी की डाट बहकर आ रही थी। शुक्रवार को टीम ने दो राफ्ट और पांच सेफ्टी क्याक की मदद से टीम ने 24 किमी गंगा नदी का निरीक्षण किया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed