फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Dham altercation with youth in shop shopkeeper opened fire with his licensed pistol

Badrinath: युवकों के साथ कहासुनी में दुकानदार ने लाइसेंसी पिस्टल से झोंके फायर, विरोध में धाम में बाजार बंद

Sat, 16 Sep 2023 01:46 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 16 Sep 2023 01:46 PM IST
सार

बदरीनाथ धाम में जीएमवीएन रोड पर स्थित दुकानदार के पास कुछ स्थानीय युवक खरीदारी के लिए पहुंचे। यहां उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद दुकानदार ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हवा में फायर झोंके। धाम पहुंची नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक रेखा यादव से भी स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Badrinath Dham altercation with youth in shop shopkeeper opened fire with his licensed pistol
बदरीनाथ में बंद कराई दुकान - फोटो : amar ujala

विस्तार

कपड़े लेने दुकान में आए स्थानीय युवकों के साथ हुई कहासुनी में दुकानदार ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर झोंके। मामला रात को करीब 11 बजे का बताया जा रहा है। शनिवार को मामला सामने आने के बाद बदरीनाथ थाना पुलिस ने आरोपी दुकानदार विनीत को पूछताछ के लिए बुलाया है।

विज्ञापन


दुकान में गए स्थानीय युवाओं की तहरीर पर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में शीघ्र की मांग को लेकर बदरीनाथ के स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने थाना परिसर में प्रदर्शन कर मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। धाम में दुकानें भी बंद करवाई गई हैं।
विज्ञापन


नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक रेखा यादव पहुंची बदरीनाथ
यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने बदरीनाथ पहुंची जनपद की नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक रेखा यादव से भी स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग की। जिस पर एसपी ने दुकानदार के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने की बात कही है। इधर, पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह ने बताया कि बदरीनाथ धाम में जीएमवीएन रोड पर स्थित दुकानदार विनीत के पास कुछ स्थानीय लोग खरीदारी के लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...बार डांसर हत्याकांड:  घर में अकेली कमाने वाली थी श्रेया, हर महीने भेजती थी 30 हजार रुपये, बहन ने बयां किया दर्द

ये भी पढ़ें...केदारनाथ यात्रा अपडेट: धाम में 24 घंटे बंद का एलान, यात्रियों को उठानी पड़ सकती है परेशानी, जानें क्या है वजह

यहां उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद दुकानदार विनीती ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हवा में फायर झोंके। पिस्टल को सीज कर इसके लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, आरोपी दुकानदार ने भी स्थानीय युवाओं पर छेड़खानी का आरोप लगाकर आत्मरक्षा में हवाई फायर करने की बात कही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed