फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Radiologist who reported wrong mammography revenge

Dehradun News: गलत मेमोग्राफी की रिपोर्ट देने वाला रेडियोलॉजिस्ट बदला

Sat, 29 Jul 2023 01:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Radiologist who reported wrong mammography revenge
दून अस्पताल में डिजिटल मेमोग्राफी की गलत रिपोर्ट आने पर संबंधित निजी संस्था को शुक्रवार को अस्पताल तलब किया गया। संबंधित संस्था ने गलत रिपोर्ट देने वाले रेडियोलॉजिस्ट को बदलकर उसकी जगह पर दूसरा रेडियोलॉजिस्ट लगाने की बात कही है।
विज्ञापन


दरअसल दून अस्पताल में लगी डिजिटल मेमोग्राफी मशीन से ब्रेस्ट कैंसर के बारे में जानने में आसानी होती है। इस जांच के माध्यम से ब्रेस्ट में एक सेंटीमीटर से कम की गांठ का भी पता चल जाता है। इस जांच की रिपोर्ट अस्पताल प्रशासन संबंधित निजी संस्था को ऑनलाइन भेजता है। संस्था का रेडियोलॉजिस्ट रिपोर्ट को ऑनलाइन देखकर अस्पताल प्रशासन को रिपोर्ट देता है। पिछले दिनों डिजिटल मेमोग्राफी की रिपोर्ट को रेडियोलॉजिस्ट ने सामान्य बता दिया था जबकि डॉक्टर ने जांच की दूसरी प्रक्रिया अपनाई तो उसमें ब्रेस्ट कैंसर की पुष्टि हुई। इस तरह के तीन से चार केस में हुआ तो अस्पताल प्रशासन ने संस्था से शिकायत की। अमर उजाला ने भी इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया और वार्ता के लिए संस्था के सदस्यों को अस्पताल बुलाया गया।
विज्ञापन



रिपोर्ट के लिए इंतजार नहीं करना होगा
दून अस्पताल के एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि सिटी स्कैन, एमआरआई की रिपोर्ट भी निजी संस्था को ऑनलाइन भेजी जाती है। ऐसे में बात हुई है कि रिपोर्ट के लिए मरीजों को इंतजार न करना पड़े। ओपीडी के मरीजों को उसी दिन और इमरजेंसी के मरीजों को रिपोर्ट एक घंटे के अंदर मिल जाए तो मरीजों को परेशानी नहीं होगी। संस्था की ओर से इसपर भी हामी भरी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




रेडियोलॉजिस्ट का फोन नंबर भी लेगा अस्पताल
डॉ. अनुराग ने बताया कि मेमोग्राफी की रिपोर्ट देखने के लिए उनके पास एक टीम है। एक रेडियोलॉजिस्ट की जगह दूसरा रेडियोलॉजिस्ट रिपोर्ट देखेगा। इसके अलावा अस्पताल की ओर से भी रिपोर्ट का ऑडिट किया जाएगा। यह भी तय हुआ है कि रेडियोलॉजिस्ट का फोन नंबर भी दिया जाए। अगर डॉक्टर को रिपोर्ट में कुछ संदेह लगे तो वह पूछ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed