फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   radio taxi problem in uttarakhand

‘रेडियो टैक्सी’ के लिए अभी और करें इंतजार

Fri, 23 Jan 2015 02:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 23 Jan 2015 02:21 PM IST
विज्ञापन
radio taxi problem in uttarakhand

प्रदेश में रेडियो टैक्सी के संचालन के लिए नीति तय होने तक ऐसे वाहन नहीं दौड़ सकेंगे। परिवहन आयुक्त एस रामास्वामी ने इस बाबत सभी जिलों के पुलिस कप्तानों और परिवहन अधिकारियों को पत्र भेज रेडियो टैक्सी का संचालन बंद कराने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया है। देहरादून में दो रेडियो टैक्सी को जब्त (सीज) कर लिया गया।

विज्ञापन


प्रदेश में अब तक ‘रेडियो टैक्सी पालिसी’ नहीं बनी है। दिल्ली में युवती से दुराचार और चकराता में दोहरे हत्याकांड में टैक्सी चालकों की संलिप्तता के बाद प्रदेश सरकार ने इस ओर कदम बढ़ाया। लेकिन नीति आने तक रेडियो टैक्सी के संचालन पर रोक लगा दी।
विज्ञापन


अब कोई भी होटल या ट्रैवल एजेंसी संचालक टैक्सियों की ऑनलाइन बुकिंग नहीं कर सकेगा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रामप्रकाश राठौड़ ने बताया कि दून में बृहस्पतिवार से अभियान शुरू किया गया। इस दौरान दो रेडियो टैक्सी जब्त की गई। अभियान अब हर दिन चलेगा। बताया कि होटल स्वामियों को भी हिदायत दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है रेडियो टैक्सी
महानगरों में हेल्पलाइन नंबर के जरिये टैक्सी बुक की जाती हैं। रेडियो सिग्नल नेटवर्क से जुड़ी टैक्सियों को रेडियो टैक्सी कहा जाता है। प्रदेश में उन टैक्सियों को इस श्रेणी में रखा गया है, जिनकी बुकिंग ट्रैवल एजेंसियों की वेबसाइट पर ऑनलाइन या फोन नंबरों के जरिये की जाती है। जो दो टैक्सी सीज की गईं, उनकी बुकिंग इसी तरह हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed