{"_id":"c659bf6e9484ef953d532070809b4616","slug":"quote-and-unquote-harish-rawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशंक ने हरीश रावत को दी खुली चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशंक ने हरीश रावत को दी खुली चुनौती
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 28 Mar 2014 01:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के पूर्व सीएम और हरिद्वार सीट से भाजपा के प्रत्याशी रमेश पोखरियाल ने हरीश रावत को खुली चुनौती दी है। निशंक ने चुटकी लेते हुए कहा है कि अगर हरीश रावत में दम है तो वह खुद हरिद्वार से चुनाव लड़ें।
विज्ञापन
पढ़ें, सियासी चाल तेज, लेकिन एनडी तिवारी 'लाचार'
विज्ञापन
इससे पहले हरिद्वार लोकसभा सीट पर राजनीतिक जमीन तलाशने के लिए हरीश रावत की बेटी अनुपमा ने कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली थी।
पढ़ें, वोट बैंक के लिए हरीश रावत ने बिछाई चुनावी बिसात
विज्ञापन
डोईवाला में दौरे के दौरान अनुपमा ने दावेदारी के बाबत कार्यकर्ताओं का मन परखा। उनके भ्रमण को देखते हुए यह उम्मीद लगाई जा रही है कि अनुपमा ही अपने पिता की सीट पर मैदान में उतरेंगी।
पढ़ें, ऊंची बोली लगाओ, मनचाहा मोबाइल नं. ले जाओ
चुनावी बिगुल बजने के बाद भाजपा से हरिद्वार सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को उतारने से यह सीट हॉट बन गई है।
परिवार का दावा सबसे आखिरी
जिस अंदाज में अनुपमा रावत क्षेत्र का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं से रूबरू हुई, उसे देखकर लग रहा है कि सीएम भले ही हरिद्वार सीट पर अपने परिवार का दावा सबसे आखिरी बता रहे हों, लेकिन वर्तमान में यही दावा सबसे मजबूत दिख रहा है।
निवर्तमान सांसद हरीश रावत ने प्रदेश की पांचों सीटों में एक महिला को देने की बात कही है। रावत ने हरिद्वार में वर्चस्व के लिए खूब मशक्कत की है।
पढ़ें, लोकसभा चुनाव परिणाम को प्रभावित करेगा चंद्रमा
भाजपा के कद्दावर प्रत्याशी के सामने अब बड़ा नाम देने की भी चुनौती है। कयास है कि अनुपमा को क्षेत्र में सक्रिय कर हरीश कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया भी जानने की कोशिश कर रहे हैं।