फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Questions raised on geological survey of Silkyara Tunnel mountain of mud found in construction not hard rock

Silkyara Tunnel: जियोलॉजिकल सर्वे पर उठे सवाल...बताया हार्ड रॉक, निर्माण में निकला मिट्टी का पहाड़

Fri, 01 Dec 2023 11:39 AM IST
रेनू सकलानी गंभीरपाल परमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)
गंभीरपाल परमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 01 Dec 2023 11:39 AM IST
सार

सुरंग का भूगर्भीय सर्वेक्षण हुआ था। सर्वेक्षण में ये स्पष्ट बताया गया था कि जहां सुरंग का निर्माण होगा, वहां हार्ड रॉक हैं। इनके बीच से सुरंग निर्माण सुरक्षित साबित होगा।
 

विज्ञापन
Questions raised on geological survey of Silkyara Tunnel mountain of mud found in construction not hard rock
सुरंग - फोटो : amar ujala

विस्तार

जिस सिलक्यारा सुरंग में आए मलबे के कारण 41 मजदूर 17 दिन तक कैद रहे, उसकी जियोलॉजिकल रिपोर्ट ही सवालों के घेरे में आ गई है। सुरंग निर्माण से पूर्व हुए सर्वेक्षण में यहां हार्ड रॉक यानी कठोर चट्टान होने का दावा किया गया था, लेकिन निर्माण शुरू हुआ तो पता चला कि भीतर मिट्टी के पहाड़ हैं।

विज्ञापन

दरअसल, इस सुरंग का निर्माण वर्ष 2018 में शुरू हुआ था। इससे पहले सुरंग का भूगर्भीय सर्वेक्षण हुआ था। सर्वेक्षण में ये स्पष्ट बताया गया था कि जहां सुरंग का निर्माण होगा, वहां हार्ड रॉक हैं। इनके बीच से सुरंग निर्माण सुरक्षित साबित होगा।

विज्ञापन


निर्माण के रास्ते में चट्टानों के बजाए भुरभुरी मिट्टी आ रही
निर्माण से जुड़े इंजीनियर प्रदीप नेगी व सेफ्टी मैनेजर राहुल तिवारी ने बताया कि डीपीआर में शामिल जियो रिपोर्ट में जो दावा किया गया था, निर्माण में वह नजर नहीं आया है। उन्होंने बताया कि सुरंग निर्माण के रास्ते में चट्टानों के बजाए भुरभुरी मिट्टी आ रही है जो सबसे बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




लूज मिट्टी होने के चलते बार-बार मलबा गिर जाता है। इस बार का मलबा भी इसका एक कारण कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद सुरंग का निर्माण सुरक्षित तरीके से किया जा रहा है। इतना मलबा आने की भी आशंका नहीं थी।

ये भी पढ़ें...चिड़ियाघर में स्पेशल इंतजाम: सर्दी बढ़ते ही बदला वन्य जीवों का मेन्यू, सांपों के लिए लगाए हीटर...तस्वीरें

हादसे से बढ़ गया सुरंग निर्माण का इंतजार

वैसे तो सिलक्यारा सुरंग का निर्माण कार्य जुलाई 2022 में पूर्ण होना था, लेकिन इसमें विलंब हो रहा था। अब हादसा होने और रेस्क्यू ऑपरेशन लंबा चलने के बाद सुरंग निर्माण का इंतजार और बढ़ गया है। हालांकि कंपनी के अधिकारियों का भरोसा है कि समय रहते इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed