{"_id":"59d74d1a4f1c1b8e698b45bf","slug":"queen-s-baton-relay-reach-rishikesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं के बाद अब राजधानी देहरादून पहुंची क्वींस बैटन, हुअा भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं के बाद अब राजधानी देहरादून पहुंची क्वींस बैटन, हुअा भव्य स्वागत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 06 Oct 2017 03:51 PM IST
विज्ञापन
Queens Betan
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं के बाद शुक्रवार को क्वींस बैटन गढ़वाल पहुंच गई। दोपहर बाद क्वींस बैटन देहरादून पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। इससे पहले सुबह जौलीग्रांट एयर पोर्ट पर खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने क्वींस बैटन को रिसीव किया। जिसके बाद उसे ऋषिकेश और हरिद्वार ले जाया गया।
विज्ञापन
बैटन स्टेट प्लेन से शुक्रवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची और ऋषिकेश के लिए रवाना हुई। हरिद्वार और देहरादून घूमने के बाद बैटन शाम को वापस दिल्ली रवाना होगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को ऋषिकेश में गढ़वाल मंडल विकास निगम के भरत भूमि अतिथि गृह में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने क्वींस बैटन और साथ में आई टीम का स्वागत किया।
विज्ञापन
बैटन लेकर चल रही टीम ने ऋषिकेश में पैरा ओलंपिक आयोजन समिति के सदस्य रहे हर्षवर्धन शर्मा को यह बैटन सौंपी। यहां से अंतर्राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी विश्वनाथ राजपूत, राजेंद्र गुप्ता, एशियन खिलाड़ी चंद्र मोहन तिवारी आदि बैटन लेकर आगे रवाना हुए।
इसके बाद बैटन हरिद्वार के हरकी पैड़ी पहुंची। यहां रिले का भव्य स्वागत हुआ। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मेयर मनोज गर्ग और डीएम दीपक रावत ने बैटन रिले का स्वागत किया।