फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP councillor house robbery servant plotted crime five suspects seen fleeing on CCTV Dehradun News

देहरादून: भरत ने घर में रहकर रची साजिश, 20 दिन में जीता भरोसा, फिर साथियों संग ऐसे बनाई वारदात की प्लानिंग

Thu, 01 Oct 2026 12:44 PM IST
Renu Saklani अंकित सिंह, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
अंकित सिंह, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 01 Oct 2026 12:44 PM IST
सार

पार्षद के घर हुई वारदात की जांच में पुलिस के सामने साजिश और तैयारी से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए हैं। आरोपियों ने घर में नशीला पदार्थ देने से लेकर वारदात के बाद भागने तक की पूरी योजना पहले से तैयार कर रखी थी।

विज्ञापन
BJP councillor house robbery servant plotted crime five suspects seen fleeing on CCTV Dehradun News
देहरादून क्राइम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देहरादून विजय पार्क में पार्षद अमिता सिंह के घर हुई लूट की वारदात में पुलिस को ऐसे इनपुट मिले हैं, जो घटना की सुनियोजित साजिश की ओर इशारा कर रहे हैं। घर में रहकर महज 20 दिन में परिवार का भरोसा जीतने वाले नौकर भरत ने वारदात की पूरी पटकथा तैयार की।

विज्ञापन


खाने में नशीला पदार्थ मिलाने से लेकर साथियों को बुलाने और घर से भागने तक की तैयारी पहले से की गई थी। आरोपी अपने साथ सब्बल और रॉड जैसे औजार भी लेकर पहुंचे थे। पुलिस का मानना है कि यदि परिवार के किसी सदस्य ने विरोध किया होता तो घटना गंभीर रूप ले सकती थी।

विज्ञापन

जांच में सामने आया है कि मंगलवार रात करीब साढ़े नौ से 10 बजे के बीच भरत ने परिवार के सदस्यों को खाना खिलाया। खाना खाने के कुछ देर बाद पार्षद अमिता सिंह, उनके पति महिपाल सिंह और बेटे शुभम गहरी नींद में चले गए। परिवार के सदस्यों को अब तक यह भी स्पष्ट नहीं है कि खाने में कौन सा नशीला पदार्थ मिलाया गया था। पुलिस के अनुसार, भरत ने परिवार के पूरी तरह बेसुध होने का इंतजार किया और इसके बाद अपने साथियों को घर के अंदर बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकर तोड़कर गहने, नगदी और लाइसेंसी पिस्टल लेकर फरार

रात करीब 1:20 बजे महिपाल सिंह की नींद खटपट की आवाज से खुली तो उन्होंने भरत के अलावा दो अन्य लोगों को घर के अंदर देखा। पूछने पर भरत ने उन्हें सो जाने और खुद काम करने की बात कही। नशे के असर के कारण महिपाल दोबारा सो गए। इसी दौरान आरोपियों ने घर में रखे सामान को खंगाला और लॉकर तोड़कर गहने, नगदी और लाइसेंसी पिस्टल लेकर फरार हो गए।

पुलिस को सबसे ज्यादा हैरानी आरोपियों की तैयारी देखकर हुई है। घर में घुसने से पहले वे वारदात में इस्तेमाल होने वाले औजार साथ लेकर पहुंचे थे। इससे आशंका है कि आरोपियों ने घर की स्थिति और परिवार की दिनचर्या की जानकारी जुटाने के बाद योजना बनाई थी।सीसीटीवी फुटेज में वारदात के बाद पांच लोग घर से निकलकर भागते दिखाई दे रहे हैं।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम में क्यों नहीं बजता शंख? भगवान विष्णु को है प्रिय; आतापी-बातापी से जुड़ी है ये कथा

इनमें चार एक दिशा में जबकि एक दूसरी दिशा में भागता नजर आ रहा है। पुलिस इसे तलाश को भ्रमित करने की सोची-समझी रणनीति मान रही है। अब पुलिस भरत के संपर्कों, मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और उसके ऑनलाइन माध्यम से नौकरी पर रखे जाने से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है। सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि पुलिस इस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed