फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   python in car

अजगर ने ली कार में 'लिफ्ट', पहुंच गया हल्द्वानी

Thu, 15 May 2014 02:21 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 15 May 2014 02:21 PM IST
विज्ञापन
python in car

करीब नौ फीट लंबा अजगर कार में सवार होकर 27 किलोमीटर सफर करने के बाद बुधवार को भीमताल से हल्द्वानी पहुंच गया।

विज्ञापन


जब मकैनिकों ने कार को दुरुस्त करने के लिए बोनट खोला तो वे इसे देखकर दंग रह गए।

बाद में पहुंची तराई केंद्रीय वन प्रभाग के हल्द्वानी रेंज की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।

रेस्क्यू में शामिल वन दरोगा शांति प्रसाद एवं वन रक्षक आशुतोष आर्य ने बताया कि होंडा कार भीमताल में खराब हो गई थी, जिसको होंडा कार शोरूम के कर्मचारी खींचकर लाए थे।

बोनट के अंदर बैठा था अजगर

python in car

कार की चेसिस टूटी हुई थी। जब कर्मचारियों ने कार को दुरुस्त करने के लिए बोनट खोला तो उसमें करीब नौ फीट का अजगर बैठा मिला।

इसकी सूचना कर्मचारियों ने दी। इसके बाद वन विभाग की टीम सामाजिक कार्यकर्ता उमेश रावल के साथ पहुंची। देखा इंजन की तरफ सांप घुसा हुआ था।

मकैनिकों के मुताबिक चेसिस टूटी थी, इसलिए अजगर नीचे से घुसकर पहुंचा होगा। संभवत: वह धूप के चलते भी छांव की तलाश में कार में घुस गया होगा।

टीम ने पहले यूं ही पकड़ने कोशिश की, लेकिन अजगर पकड़ में नहीं आया। बाद में पूरा बोनट, उसके फोम के कवर को हटाया गया। इसके बाद काफी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा गया।

बाद में सांप को जंगल में छोड़ दिया गया। यह टीम कई सांपों को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां घर में जा घुसा अजगर

python in car

दूसरी तरफ रामनगर के आमडंडा क्षेत्र में हरीश चंद्र के घर में बुधवार की सुबह 11 फीट लंबा अजगर घुस गया।

अजगर की सूचना पर कई लोग इसे देखने पहुंच गए। नगर के सर्प विशेषज्ञ चंद्रसेन कश्यप के पुत्र किशन कश्यप, अर्जुन कश्यप ने मौके पर पहुंचकर अजगर को पकड़ लिया। बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed