{"_id":"5ba20d1d867a557f6917f597","slug":"python-found-in-haridwar-ramghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: रामघाट पर निकला अजगर, लोगों के फूल गए हाथ-पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: रामघाट पर निकला अजगर, लोगों के फूल गए हाथ-पैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 19 Sep 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
पाइप पर लटका हुआ अजगर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार मे रामघाट में मंगलवार की रात विशालकाल अजगर निकल आया। अजगर दुकान के बोर्ड के ऊपर एक पाइप पर लटका हुआ था। जिसे देख लोगों के हाथ पैर फूल गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही हरिद्वार के कनखल में लालढांग डालूपुरी राजकीय आश्रम पद्धति बालक विद्यालय में अजगर निकलने से अफरातफरी मच गई थी। बच्चे भी इधर-उधर भागने लगे। पिछले बुधवार सुबह करीब छह बजे राजकीय आश्रम पद्धति बालक विद्यालय में कर्मचारी ने गेट खोला तो खिड़की पर एक अजगर लटका हुआ नजर आया था।
विज्ञापन
अजगर को देखते ही बच्चों में हड़कंप मच गया। गरिमा मिश्रा ने चिड़ियापुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी केएस रावत को सूचना दी। रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन