{"_id":"69d33c18e1071a74610019c1","slug":"python-14-foot-long-python-found-in-gurjar-settlement-vikasnagar-forest-department-team-rescue-dehradun-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vikasnagar: गुर्जर बस्ती में निकला 14 फीट लंबा अजगर, देखने के लिए जुटी भीड़, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikasnagar: गुर्जर बस्ती में निकला 14 फीट लंबा अजगर, देखने के लिए जुटी भीड़, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
Mon, 06 Apr 2026 10:27 AM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून)
Published by: Renu Saklani
Updated Mon, 06 Apr 2026 10:27 AM IST
सार
कुल्हाल के गुर्जर बस्ती क्षेत्र से 14 फीट लंबा अजगर निकला। इसे देखने के लिए लोगों की यहां भीड़ जुट गई। वन विभाग की टीम ने अजगर का रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
अजगर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
वन विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत कुल्हाल के गुर्जर बस्ती क्षेत्र से एक विशालकाय अजगर का रेस्क्यू किया। इस दौरान लोगाें की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर सुरक्षित तरीके से आरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया है।
विज्ञापन
कालसी वन प्रभाग की तिमली रेंज में रविवार को दोपहर दो बजे कुल्हाल के गुर्जर बस्ती में एक अजगर के दिखाई देने की सूचना मिली थी। इसके बाद वन विभाग के सर्प मित्र आदिल मिर्जा विभागीय कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Tehri: घनसाली में गैस सिलिंडर के लिए आधी रात एजेंसी के बाहर उमड़ी भीड़, अफरातफरी के बीच प्रशासन ने लौटाया
विज्ञापन
यहां लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद उन्होंने अजगर को कब्जे में कर लिया। इस दाैरान आसपास के ग्रामीण व राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोग अजगर को फ्रेम में लेकर वीडियो भी बनाते नजर आए। वन क्षेत्राधिकारी पंकज ध्यानी ने बताया कि अजगर 14 फीट लंबा था जिसका वजन 55 किलो 300 ग्राम था।