फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   LPG Crisis Crowds gathered at midnight for cylinders administration returned empty-handed Tehri Uttarakhand

Tehri: घनसाली में गैस सिलिंडर के लिए आधी रात एजेंसी के बाहर उमड़ी भीड़, अफरातफरी के बीच प्रशासन ने लौटाया

Mon, 06 Apr 2026 07:05 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली (टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली (टिहरी) Published by: Renu Saklani Updated Mon, 06 Apr 2026 07:05 AM IST
सार

 घनसाली में गैस सिलिंडर के लिए आधी रात एजेंसी के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ गई। अफरातफरी के बीच प्रशासन ने लोगों ने खाली लौटाया।

विज्ञापन
LPG Crisis Crowds gathered at midnight for cylinders administration returned empty-handed Tehri Uttarakhand
गैस सिलिंडर के लिए आधी रात को उमड़ी भीड़, - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

टिहरी जनपद के घनसाली स्थित इंडियन गैस एजेंसी के बाहर रसोई गैस सिलिंडर के लिए देर रात अचानक उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग गईं। गैस की किल्लत की खबर फैलते ही लोग रात में ही सिलिंडर लेने के लिए लाइन में खड़े हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन


मामले की सूचना मिलते ही एसडीएम घनसाली अलकेश नौडियाल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर घर वापस भेजा और भरोसा दिलाया कि घबराने की जरूरत नहीं है, जिन लोगों की गैस बुकिंग हो रखी है पहले उन्हें ही मिलेगा।
विज्ञापन


समाजसेवी विनोद लाल ने बताया कि पांच दिनों से गैस की सप्लाई नहीं आई है, जिसके कारण लोगों में चिंता बढ़ गई है। इसी वजह से उपभोक्ता सुबह आने वाली गैस गाड़ी के इंतजार में रात से ही लाइन में लग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Dehradun: सिर्फ IRCTC के माध्यम से ही होगी केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग, 10 अप्रैल से पोर्टल खोलने की तैयारी

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि लंबी कतारें गलत सूचनाओं के कारण लगी हैं। उन्होंने कहा कि केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर मिलेगा जिनकी बुकिंग पहले से हो चुकी है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के आधार पर गैस वितरण किया जाएगा। प्रशासन की तत्परता से स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, लेकिन गैस की कमी ने लोगों की परेशानी को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed