{"_id":"5fa228488ebc3e5be50e9248","slug":"pushya-nakshatra-before-diwali-2020-is-fruitful-for-shopping","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दीपावली से पहले पुष्य नक्षत्र में आभूषण व संपत्ति की खरीदारी है लाभकारी, इस बार है बेहद शुभकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली से पहले पुष्य नक्षत्र में आभूषण व संपत्ति की खरीदारी है लाभकारी, इस बार है बेहद शुभकारी
Wed, 04 Nov 2020 09:48 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 04 Nov 2020 09:48 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली से पहले 07 व 08 नवंबर को पड़ रहा पुष्य नक्षत्र का संयोग बेहद खास रहेगा। नक्षत्र मुख्य रूप से 07 तारीख को रहेगा, लेकिन आठ तारीख को रविवार पड़ने के कारण इस दिन सुबह तक रहने वाले नक्षत्र का अधिक महत्व होगा।
विज्ञापन
मान्यता है कि रविवार के दिन यह नक्षत्र पड़ने पर अधिक फलदायी होता है। पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का राजा भी कहा जाता है। इस दिन सोना-चांदी, नग, वाहन व अन्य संपत्ति खरीदना सबसे लाभकारी माना गया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड विद्वत सभा के प्रवक्ता ज्योतिषाचार्य विजेंद्र प्रसाद ममगाईं ने बताया कि पुष्य नक्षत्र का लग्न शनिवार (7 नवंबर) को सुबह 8:04 बजे से शुरू होगा, जो अगले दिन रविवार सुबह 8:46 बजे तक रहेगा। नक्षत्र का योग 24 घंटे 40 मिनट का रहेगा।
विज्ञापन
इस नक्षत्र पर चंद्रमा का महत्व
पुष्य नक्षत्र रविवार या बृहस्पतिवार को पड़ने पर सबसे उत्तम दिन माना जाता है। इस नक्षत्र पर चंद्रमा का महत्व है। रविवार को सूर्यदेव का दिन माना जाता है। इसलिए चंद्रमा व सूर्य का मिलन शुभ माना गया है। चंद्रमा धन के देवता हैं।
यही वजह है कि धन से खरीदी संपत्ति का फल अवश्य मिलता है। शास्त्रों में भगवान श्रीराम का जन्म भी पुष्य नक्षत्र में बताया गया है। हालांकि इस नक्षत्र में विवाह वर्जित माना गया है। मान्यता है कि ब्रह्मा जी ने ऐसा श्राप दिया है।
एडवांस बुकिंग के आ रहे ऑर्डर
स्वर्णकार संघ प्रदेश महासचिव पंकज मैसोन के अनुसार पिछले तीन-चार दिनों में ग्राहकों ने सोने-चांदी के आभूषणों की बुकिंग करानी शुरू की है। कई ग्राहक ऐसे हैं जो आभूषण व अन्य सामान पसंद करके बुक करा रहे हैं और 07 व 08 तारीख को खरीदने आएंगे। पिछले महीने की तुलना में सोने व चांदी की खरीद में 30 से 35 फीसद की बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है। इसका एक कारण करवाचौथ भी है।