{"_id":"69373292543c9c1e210db018","slug":"pushpendras-century-helped-royal-strikers-to-victory-dehradun-news-c-5-1-drn1046-852657-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पुष्पेंद्र की शतकीय पारी से जीती रॉयल स्ट्राइकर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पुष्पेंद्र की शतकीय पारी से जीती रॉयल स्ट्राइकर्स
विज्ञापन
सचिवालय क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट मोनाल कप-2025 के नौवें दिन दो मुकाबले खेले गए। इनमें रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए ने अपने-अपने मैच जीत अगले दौर में प्रवेश किया।
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान में चल रहे टूर्नामेंट में सोमवार को दिन का पहला मैच सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर्स और बुल्स के बीच खेला गया। रॉयल स्ट्राइकर्स की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 191 रन बनाए। टीम के लिए पुष्पेंद्र लटवाल ने शानदार 119 रनों की शतकीय पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुल्स की टीम 175 रनों पर ऑल आउट हो गई और 16 रनों से मैच हार गई। टीम के लिए नरेंद्र सिंह ने 51 रन बनाए। पुष्पेंद्र को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। दिन का दूसरा मैच सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर्स के मध्य खेला गया। पैंथर्स की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सौरभ उनियाल के 46 रनों के योगदान पर 154 रन बनाए। सचिवालय ए के लिए टीएच खान ने चार व टिकराज ने तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सचिवालय ए की टीम ने तीन विकेट खोकर मैच 18 ओवरों सात विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। टीम के लिए टीएच खान ने 67 व सागर कुमार ने 69 रन बनाए। टीएच खान को शानदार बल्लेबाली के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।