फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pushpanjali Project: Flat buyers told to return the money by attaching the property

पुष्पांजलि प्रोजेक्ट: आरोपियों की गिरफ्तारी से फ्लैट खरीदारों को जगी उम्मीद, बोले- संपत्ति अटैच कर लौटाएं पैसा

Fri, 29 Sep 2023 01:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 29 Sep 2023 01:44 PM IST
सार

पिछले पांच सालों से आर्किड पार्क और एमिनेंट हाइट्स के फ्लैट पाने के लिए 90 खरीदार लड़ाई लड़ रहे हैं। इस संपत्ति को बैंक का बकाया होने के कारण ईडी ने अटैच कर लिया है। खरीदार मांग कर रहे हैं कि सेक्शन-8 का प्रयोग कर नोएडा के आम्रपाली प्रोजेक्ट की तरह पुष्पांजलि के इन प्रोजेक्ट को किसी अन्य बिल्डर को सौंपा जाए।

विज्ञापन
Pushpanjali Project: Flat buyers told to return the money by attaching the property
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लंबे इंतजार के बाद पुष्पांजलि प्रोजेक्ट प्रकरण में दीपक मित्तल के पिता अश्वनी मित्तल और अन्य की गिरफ्तारी होने से फ्लैट खरीदारों को बड़ी उम्मीद जगी है। खरीदारों का कहना है कि 90 लोगों ने अपनी जीवनभर की कमाई लगाकर प्रोजेक्ट में फ्लैट खरीदे थे, जो ईडी के अटैच करने के कारण फंसे पड़े हैं।

विज्ञापन


खरीदारों की मांग है कि मित्तल दंपती और उनके परिवार के लोगों की सभी संदिग्ध संपत्तियां अटैच की जाएं। उसका मूल्यांकन करते हुए खरीदारों का पैसा ब्याज समेत लौटाया जाए या अधूरे पड़े फ्लैट को मुक्त कर उस पर निर्माण की अनुमति किसी अन्य बिल्डर को मिले। गौरतलब हो कि पिछले पांच सालों से आर्किड पार्क और एमिनेंट हाइट्स के फ्लैट पाने के लिए 90 खरीदार लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


इस संपत्ति को बैंक का बकाया होने के कारण ईडी ने अटैच कर लिया है। खरीदार मांग कर रहे हैं कि सेक्शन-8 का प्रयोग कर नोएडा के आम्रपाली प्रोजेक्ट की तरह पुष्पांजलि के इन प्रोजेक्ट को किसी अन्य बिल्डर को सौंपा जाए। ईडी की ओर से अटैच किए गए प्रोजेक्ट को मुक्त किया जाए। यह मामला हाईकोर्ट भी पहुंचा, लेकिन यहां पर याचिका खारिज कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

संपत्ति को अटैच कर अधूरे फ्लैट को मुक्त किया
हाईकोर्ट ने कहा कि यह प्रकरण रेरा के कार्यक्षेत्र का है। उधर, दीपक मित्तल के पिता की गिरफ्तारी होने से खरीदारों को उम्मीद जगी है कि जल्द इस मामले में कोई बड़ी कामयाबी मिल सकती है। इसलिए खरीदारों ने अपना पक्ष स्पष्ट किया है। खरीदारों की ओर से लड़ाई लड़ रहीं कविता भाटिया ने कहा कि दीपक मित्तल, उनकी पत्नी और पिता की संपत्ति को जोड़ लिया जाए तो खरीदारों की रकम आसानी से निकल सकती है। इसलिए पूरी संपत्ति को अटैच कर अधूरे फ्लैट को मुक्त किया जाए या खरीदारों की 40 करोड़ की रकम को मयब्याज लौटाया जाए।



ये भी पढ़ें...देवप्रयाग:  ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे के पास जेसीबी लदा ट्रेलर वाहन गहरी खाई में गिरा, ऑपरेटर की मौके पर ही मौत

ईडी ने मनी लाॅड्रिंग के आरोपों की जांच करने के लिए बिल्डर की संपत्ति को अटैच किया है। अभी अन्य संपत्तियों को अटैच करने के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है। आगे जैसा भी निर्णय जांच एजेंसियां लेंगी, उसके मुताबिक कार्य किया जाएगा। - मठपाल सिंह, सदस्य, रेरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed