फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pushkar Singh Dhami: Now the churning of cabinet in Uttarakhand,  position of cabinet may be clear today 

पुष्कर धामी 2.0: अब मंत्रिमंडल पर मंथन, कौन जाएगा बाहर, कौन होगा अंदर, आज साफ हो सकती है स्थिति

Tue, 22 Mar 2022 02:45 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 22 Mar 2022 02:45 PM IST
सार

आज धामी की दूसरी सरकार के नए मंत्रियों के नाम सामने आ सकते हैं। इसके बाद बुधवार को धामी और सभी मंत्री शपथ ले सकते हैं। इसी तहर नए विधानसभा अध्यक्ष को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

विज्ञापन
Pushkar Singh Dhami: Now the churning of cabinet in Uttarakhand,  position of cabinet may be clear today 
अमित शाह से मिले उत्तराखंड के सांसद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट में इस बार पांच नए चेहरे शामिल हो सकते हैं। तीन चेहरे तो तय हैं, क्योंकि तीन कुर्सियां खाली हैं। इसके साथ ही दो या अधिक चेहरों को संगठन बदल सकता है। दरअसल, धामी सरकार की कैबिनेट में मंत्री रहे यशपाल आर्य, हरक सिंह रावत और यतीश्वरानंद इस बार बाहर हैं।

विज्ञापन


हरक व यशपाल कांग्रेस में जा चुके हैं और यतीश्वरानंद चुनाव हार गए हैं। लिहाजा, इन तीनों की जगह तीन नए चेहरे आ सकते हैं। दावेदारों में हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, बागेश्वर विधायक चंदन राम दास, ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, कोटद्वार विधायक ऋतु भूषण खंडूड़ी के नाम शामिल हैं। कई मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है। ऐसे में कुछ और नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि संगठन ने मंत्रिमंडल का खाका भी तैयार कर लिया है। मंगलवार को धामी की दूसरी सरकार के नए मंत्रियों के नाम सामने आ सकते हैं। इसके बाद बुधवार को धामी और सभी मंत्री शपथ ले सकते हैं। इसी प्रकार, नए विधानसभा अध्यक्ष को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...धामी का राजतिलक: कल राजधानी के परेड मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी और अमित शाह रहेंगे मौजूद

माना जा रहा है कि प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ही नए विधानसभा अध्यक्ष बन सकते हैं। आपको बता दें कि पूर्व की धामी सरकार में धन सिंह रावत, रेखा आर्य, गणेश जोशी, यतीश्वरानंद, हरक सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल, यशपाल आर्य, अरविंद पांडेय, सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल और बंशीधर भगत मंत्री थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed