फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   punjab belongs Indian militry candidate dead during training in dehradun

दौड़ते-दौड़ते आईएमए कैडेट की हालत बिगड़ी, अस्पताल में मौत

Sat, 19 Aug 2017 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर Updated Sat, 19 Aug 2017 10:56 AM IST
विज्ञापन
punjab belongs Indian militry candidate dead during training in dehradun
ima dehradun

ट्रेनिंग के दौरान भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के कैडेट की तबीयत बिगड़ गई। उसे हरबर्टपुर स्थित लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के लिए शव को दून स्थित कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दीपक शर्मा (22) पुत्र तीरथराज शर्मा निवासी हाउस नंबर-151, फेज-तीन भटिंडा पंजाब आईएमए में प्रशिक्षण ले रहा था। वह अन्य कैडेट्स के साथ शुक्रवार को सहारनपुर के बादशाही बाग में ट्रेनिंग के लिए आया हुआ था।
विज्ञापन


उसे भी अन्य कैडेट्स के साथ दस किलोमीटर दौड़ का टास्क दिया गया था। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब दो बजे दौड़ पूरी करने से पहले ही वह लक्ष्य से कुछ दूर पहले ही बेसुध होकर गिर गया। आनन-फानन में उसे सेना के वाहन से लेहमन अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी हरबर्टपुर नरेश कुमार शर्मा ने बताया शव का पंचनामा भरने के बाद कोरोनेशन अस्पताल, देहरादून भेज दिया गया। मामला सेना से जुड़ा होने के कारण डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।


मामले में पक्ष जानने के लिए आईएमए के पीआरओ मेजर दिनेश को फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। उन्हें एसएमएस भी किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। उनका पक्ष आने पर उसे हूबहू प्रकाशित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed