फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pulwama attack martyrs family member will get job soon

पुलवामा हमले के शहीदों के आश्रितों को जल्द मिलेगी नौकरी, शासन ने जिलाधिकारियों को दिए आदेश

Sun, 12 May 2019 09:49 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 12 May 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
Pulwama attack martyrs family member will get job soon
शहीद मोहन लाल रतूड़ी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के आश्रितों को सरकारी नौकरी देने की कवायद शुरू हो गई है। उत्तराखंड शासन ने जिलाधिकारियों को नौकरी के आवेदनों पर प्रक्रिया अपनाने के निर्देश दिए हैं। वहीं शहीद के आश्रितों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अलग से दी जाएगी। जिसमें 10 लाख की राशि सैनिक कल्याण विभाग की ओर से उत्तराखंड शहीद कोष अनुदान से दी जाएगी और 15 लाख की राशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से देने का प्रावधान किया जा रहा है। 

विज्ञापन


14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था। जिसमें उत्तराखंड के दो जवान शहीद हो गए थे। इसमें उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ बनकोट निवासी शहीद मोहन लाल रतूड़ी और ऊधमसिंह नगर जनपद के खटीमा मोहम्मदपुर भुड़िया निवासी शहीद वीरेंद्र सिंह शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने भी शहीदों के आश्रितों को 25 लाख की आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी। इस पर शासन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहीद मोहन लाल और वीरेंद्र सिंह के आश्रितों को नौकरी देने के लिए संबंधित जनपदों के जिलाधिकारियों को प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्मिक विभाग ने कुछ माह पहले ही सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास की नई नियमावली जारी की है। इसमें अर्द्धसैनिक बलों के शहीदों को भी सेना की तर्ज पर सुविधाएं देने का प्रावधान किया गया है। पहली बार अर्द्धसैनिक बलों के शहीदों के आश्रितों को भी सरकार नौकरी देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलवामा हमले में शहीदों के आश्रितों को नौकरी देेने के लिए जिलाधिकारियों को प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया हैं। सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास के नियमों के अनुसार सैनिक कल्याण विभाग की ओर से शहीदों के आश्रितों को 10-10 लाख की राशि दी जाएगी। शेष राशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से देने की प्रक्रिया चल रही है।
- प्रदीप रावत अपर सचिव, सैनिक कल्याण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed