{"_id":"1007c4660a1bbb808d8b2b19daa695d6","slug":"public-wants-to-see-modi-as-the-prime-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी को पीएम देखना चाहती है जनताः माला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी को पीएम देखना चाहती है जनताः माला
अमर उजाला, विकासनगर
Updated Tue, 01 Oct 2013 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी की सांसद राज्यलक्ष्मी माला शाह ने कहा कि देश की जनता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रुप में देखना चाहती है। देश कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त हो चुकी है।
विज्ञापन
यह बात उन्होंने डाकपत्थर और जीवनगढ़ में पार्टी के घर-घर चलो अभियान के तहत चले डोर-टू-डोर संपर्क के दौरान कही। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा की लहर चल रही है।
विज्ञापन
मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील
हर वर्ग का व्यक्ति नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता है। कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में चल रही यूपीए सरकार ने भ्रष्टाचार, महंगाई और कुशासन के कीर्तिमान बना डाले हैं। उन्होंने लोगों से भाजपा को जनादेश देकर मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता ने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में एनडीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। जन संपर्क अभियान में प्रदेश मंत्री नीरु देवी, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष नवीन ठाकुर, अमित डबराल, विजय हिमालयन, मित्ता सिंह, पीयूष गुप्ता, कादिर हुसैन, रेखा सिंह, सविता ध्यानी, जयंती पटवाल, विजय महेंद्रू, रमेश पुंडीर, सुरेंद्र चौहान, रितेश कुमार आदि मौजूद रहे।
पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील
दूसरी ओर महाराजा मनुजेंद्र सिंह और सहसपुर विधायक सुखदेव पुंडीर ने आदूवाला और जुडली गांव में जन संपर्क कर लोगों से पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस मौके पर युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सुखदेेव फरस्वाण, अरविंद सोलंकी, सुखवीर बुटोला, खेमचंद गुप्ता आदि शामिल रहे।