फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   public wants modi as new PM

'जनता ने मोदी को चुना अपना प्रधानमंत्री'

Fri, 13 Dec 2013 08:52 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 13 Dec 2013 08:52 PM IST
विज्ञापन
public wants modi as new PM

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि कांग्रेस ने देश के स्वाभिमान एवं सम्मान को बीच चौराहे पर लाकर खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन


निकाली गई जनजागरण यात्रा

इस स्वाभिमान एवं सम्मान को बचाने के लिए देश की जनता ने मोदी का नाम पीएम के लिए तय कर दिया है। भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की 15 दिसंबर को शंखनाद रैली के लिए निकाली गई जनजागरण यात्रा गुरुवार को रुड़की क्षेत्र से होकर गुजरी।
विज्ञापन


चंद्रशेखर चौक पर आयोजित सभा में पूर्व सीएम निशंक ने कहा कि विश्व गुरु एवं सोने की चिड़िया कहे जाने वाले भारत को कांग्रेस ने कंगाल बना दिया है। जिस कारण देश में बढ़ती महंगाई से आम आदमी की कमर टूट गई है, तो भ्रष्टाचार से देश की जनता तंग आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकवाद के चलते देश की जनता हर समय डरी रहती है। पूर्व सीएम ने कहा कि पूरे देश में आज मोदी की लहर है। सर्वे में सामने आ रहा है कि कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के परिवार के लोग भी मोदी को वोट देने के लिए उत्सुक हैं।

उन्होंने लोगों से 15 दिसंबर को मोदी के विचार को सुनने के लिए भारी संख्या में देहरादून पहुंचने का आह्वान किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि चार राज्य में हुई भाजपा की भारी जीत से तय है कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस एवं अन्य दलों का सफाया तय है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, खजान दास, संजय त्यागी, पवन तोमर, आंचल राठी, गजेंद्र चौधरी, सावित्री मंगला, तेजपाल सिंह पंवार, शोभाराम प्रजापति आदि मौजूद रहे।

रैली में पहुंचने का आह्वान

इकबालपुर एवं झबरेड़ा में भी जनजागरण यात्रा के दौरान पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक ने ग्रामीणों से भारी संख्या में रैली में पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर श्यामवीर सिंह सैनी, वैजयंती माला, पवन तोमर, सुधीर त्यागी, रामपाल सिंह, विनोद कंडारी, देशराज, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।

यात्रा का स्वागत किया
गन्ना विकास समिति परिसर के सामने जनजागरण यात्रा के दौरान भाजपाइयों ने नगरवासियों से 15 दिसंबर को आयोजित मोदी की रैली में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इससे पूर्व यात्रा में शामिल पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर अरुण चौधरी, डा. मधु सिंह, सरफराज, कालूराम, विकास मित्तल आदि मौजूद रहे।

रैली को सफल बनाने का आह्वान
कस्बा में पहुंची रैली में पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक एवं प्रकाश पंत ने कार्यकर्ताओं मोदी की रैली को सफल बनाए जाने का आह्वान किया। इस मौके पर योगेश त्यागी, राकेश कुमार, जगदीश सैनी, संजय त्यागी, जोगेंद्र, गौरव गोयल, विपिन, गौरव गोयल, अनिल चौधरी आदि मौजूद रहे।


शराबी ने भी लगाए मोदी के नारे
नरेंद्र मोदी की लहर देश में किस कदर है, इस बात अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चंद्रशेखर चौक पर आयोजित मोदी की रैली के कार्यक्रम में एक शराबी ने भी नरेंद्र मोदी के पक्ष में जमकर नारे लगाए।

कार्यकर्ताओं की बैठक ली
कस्बा में हुई बैठक में भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री मंयक गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से रविवार को होने वाली मोदी की रैली में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है।

इस मौके पर अंबरीश गर्ग ने कहा कि नरेंद्र मोदी ही देश का विकास कर सकते हैं। महेंद्र धीमान, पवन कपूर, सुदर्शन, अजय, मोहित कोशिक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed