फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Public participation is necessary to make Ram temple a nation temple: Ashok Tiwari

राम मंदिर को राष्ट्र मंदिर बनाने के लिए जनसहभागिता जरूरी: अशोक तिवारी

Sun, 27 Dec 2020 09:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 27 Dec 2020 09:56 PM IST
सार

  • मकर संक्रांति से शुरू होगा समर्पण धनराशि एकत्रीकरण अभियान

विज्ञापन
Public participation is necessary to make Ram temple a nation temple: Ashok Tiwari
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद् के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी ने कहा कि राम मंदिर, राष्ट्र मंदिर बने इसके लिए जन सहभागिता जरूरी है। उन्होंने बताया कि वैसे तो सरकार खुद भी राम मंदिर का भव्य निर्माण करा सकती थी। लेकिन ऐसा नही किया गया क्योंकि राम मंदिर सरकार का नही जन मानस का मंदिर है। 

विज्ञापन


संघ विचार परिवार की प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में हुई बैठक में श्रीराम मंदिर निर्माण में जन भागीदारी को एक योजना बनाई गई। 14 जनवरी मकर संक्रांति से शुरू होने वाले इस महाअभियान में अधिक से अधिक परिवारों तक कैसे पहुंचा जाए इसपर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन


हरिद्वार नगर में 35 हजार परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। प्रथम सत्रकी अध्यक्षता जिला संचालक रोहिताश कुंवर और संचालन नगर कार्यवाह गुरमीत सिंह ने किया। तीसरे और अंतिम सत्र में आरएसएस क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम सिंह ने कहा कि सफलता का अंतिम बिंदु क्या है, इसका बोध होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम मंदिर निर्माण निर्माण के लिए शहर के 35000 परिवारों तक कार्यकर्ता जाने चाहिए। तीसरे सत्र की अध्यक्षता नगर संचालक डॉ. यतींद्र नागयन ने की। बैठक में विहिप प्रांत सहसंगठन मंत्री अजय कुमार, जिला प्रचारक अमित कुमार, सह कार्यवाह डा अनुराग, विहिप जिलाध्यक्ष नितिन गौतम, अविनाश अहोरी, अनिल गुप्ता, दीपक भारती, रमेश उपाध्याय, देशराज शर्मा, वीरेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed