फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Public Movement continue on Rishikesh Laxman Jhula Bridge despite restrictions

ऋषिकेश: सरकार का फरमान बेअसर, पूर्ण प्रतिबंध के बाद भी लक्ष्मण झूला पर पैदल आवाजाही जारी 

Mon, 05 Aug 2019 10:19 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 05 Aug 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
Public Movement continue on Rishikesh Laxman Jhula Bridge despite restrictions
लक्ष्मण झूला पुल पर आवाजाही करते लोग - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षा नियमों को ताक पर रख लक्ष्मणझूला पुल पर बड़ी संख्या में पैदल आवाजाही जारी है। पुल पर किसी सुरक्षाकर्मी की तैनाती भी नहीं की गई है। यह आलम तब है जब प्रशासन ने लक्ष्मणझूला पुल की मियाद खत्म होने के बाद पुल पर किसी भी प्रकार की आवाजाही करने पर रोक लगाई है।

विज्ञापन


कांवड़ मेले में सुरक्षा की दृष्टि और पुल पर अधिक आवाजाही न करने के लिए पुल के दोनों ओर पुलिस तैनात की गई थी, लेकिन कांवड़ मेला समाप्त होने के बाद पुल के दोनों ओर सुरक्षा की दृष्टि से कोई तैनात नहीं है। 
विज्ञापन


पुल पर किसी प्रकार की रोक-टोक न होने से रविवार को लक्ष्मणझूला पुल पर बड़ी संख्या मेें पर्यटकों की पैदल आवाजाही बनी रही। बीते कुछ माह पूर्व लोक निर्माण विभाग ने लक्ष्मणझूला और रामझूला पुल का सर्वे किया था। इसकी रिपोर्ट विभाग ने शासन को सौंप दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक 90 साल पहले के डिजाइन और क्षमता के हिसाब से पुल वर्तमान समय में इस स्थिति में नहीं है कि इस पर बड़ी संख्या में लोग आवाजाही कर सकें। आनन फानन में शासन ने तुरंत कार्रवाई कर कांवड़ मेला शुरू होने से पहले लक्ष्मणझूला पुल पर आवाजाही करने पर पूर्णतया रोक लगाने के आदेश दे दिए थे, जिसका स्थानीय लोगों ने भारी विरोध भी जताया। 

लोहे की चादरें लगाने के बावजूद नहीं माने लोग

शासन के आदेशानुसार 15 जुलाई को लक्ष्मणझूला पुल के दोनों ओर लोहे की चादरें लगाकर इसे बंद कर दिया गया है। स्थानीय लोगों की समस्याओं और सहूलियत को ध्यान में रखते हुए लोहे की चादरों के बीच पुल पर आवाजाही के लिए गेट बनाया गया है, जिससे सीमित संख्या और आवश्यकतानुसार पुल पर स्थानीय लोगों की आवाजाही जारी रखी जा सके। लोग इसी गेट से प्रवेश कर आवाजाही कर रहे हैं।

वैकल्पिक पुल के स्थल चयन के लिए बैठक 7 को
लक्ष्मणझूला पुल के निकट वैकल्पिक पुल बनाने के लिए स्थल चयन को लोक निर्माण विभाग स्थानीय लोगों के साथ सात अगस्त को बैठक होगी। इसमेें पुल के स्थल चयन को लेकर चर्चा की जाएगी। नरेंद्रनगर विधायक प्रतिनिधि अमित भारद्वाज ने बताया कि बैठक में स्थानीय लोगों के सुझाव और समस्याओं को सुना जाएगा। ताकि नए पुल निर्माण के दौरान लोनिवि को किसी भी प्रकार की बाधा का सामना न करना पड़े। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों से बड़ी संख्या जमें बैठक में भाग लेने के लिए कहा गया है।

कांवड़ मेले के तहत सुरक्षा की दृष्टि से यहां पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। आवाजाही कम करने के लिए पुल पर लोहे का गेट भी लगाया गया है। वर्तमान मेें यदि पुल पर आवाजाही बढ़ गई है तो यह खतरनाक है। स्थानीय पुलिस को मौके पर निरीक्षण के निर्देश देकर पुल पर बढ़ रही आवाजाही को रोका जाएगा।
- योगेंद्र सिंह रावत, एसएसपी टिहरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed