{"_id":"8753c0f60e02218059fb5591db522c96","slug":"public-don-t-like-mdda-cheapest-flat-offer","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीडीए के सस्ते फ्लैट का ऑफर कुछ जमा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीडीए के सस्ते फ्लैट का ऑफर कुछ जमा नहीं
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 17 Nov 2013 11:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में एमडीडीए के एमआईजी (मध्यम आय वर्ग) के 224 फ्लैट के लिए आम लोगों में बेहद कम रुचि दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
फॉर्म बेचने के लिए बढ़ानी पड़ी तिथि
शहर के चार बैंकों में सात हजार से अधिक फॉर्म बिके हैं, लेकिन इसमें से सबसे अधिक फॉर्म ईब्ल्यूएस, एलआईजी के लिए ही बिके हैं। यहीं कारण है कि एमडीडीए को दो बार फॉर्म बेचने के लिए तिथि बढ़ानी पड़ी है।
पढ़ें, इस बार एक्स्ट्रा पावर के साथ आया है डेंगू
विज्ञापन
आईसीआईसीआई बैंक के एक अधिकारी ने बताया कि एमडीडीए के एमआईजी फ्लैट के फॉर्म खरीदने वाले बहुत कम फॉर्म बिक रहे हैं। इसका कारण यह है कि एमआईजी का रेट बहुत अधिक है। एमडीडीए अपने फ्लैट को पूरी तरह तैयार करके नहीं देता। जबकि, प्राइवेट बिल्डर टीवी सहित अन्य सुविधाएं भी देते हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, यह संकल्प लेने से होगी संतान की प्राप्ति
यह अलग है कि इतने ही स्पेस के प्राइवेट बिल्डर 40 लाख रुपए लेते हैं। यह जरूर है कि ईब्ल्यूएस, एलआईजी को लेकर लोग काफी रुचि दिखा रहे हैं। एचडीएफसी, एक्सिस और आईडीबीआई बैंक में फार्म खरीदने आने वालों की भी कमोवेश ऐसी ही स्थिति है। हालांकि फॉर्म जमा होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि किस श्रेणी में सबसे अधिक फॉर्म भरे गए।
फ्लैट श्रेणी - संख्या - कीमत (लाख) - पंजीकरण शुल्क (लाख) - फ्लैट कारपेट क्षेत्रफल (वर्ग मीटर में)
ईडब्ल्यूएस - 144 ----- 8.10 ------------- 80 हजार ---------------- 35 प्रति यूनिट (दुर्बल आय वर्ग)
एलआईजी - 192 ----- 12.25 ------------ 1.20 लाख --------------- 44.35 प्रति यूनिट (अल्प आय वर्ग)
एमआईजी - 224 ----- 32.75 ----------- 3.25 लाख --------------- 70.40 प्रति यूनिट (मध्यम आय वर्ग )
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...