फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   public complaint to harish rawat.

मुख्यमंत्री ने टेलीफोन पर सुनीं शिकायतें

Sun, 22 Feb 2015 01:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 22 Feb 2015 01:27 PM IST
विज्ञापन
public complaint to harish rawat.

टिहरी के अब्बल दास की टेलीफोन पर मुख्यमंत्री हरीश रावत से हुई बातचीत उन्हें हैरान करने वाली थी। अब्बल दास ने सीएम को बताया कि उसका मकान 2013 की आपदा में क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसका मुआवजा अभी तक नहीं मिल पाया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सूनी जनता की समस्या
सीएम ने उसे आश्वासन दिया कि आपकी शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की पड़ताल होगी। मैंने जिलाधिकारी टिहरी को निर्देश दे दिए हैं। आपकी समस्या का समाधान जल्द हो जाएगा। शनिवार को बीजापुर गेस्ट हाउस में टेलीफोन पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जनता की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन


इसी प्रकार पौड़ी के प्रकाश चंद्र गौड़ ने बताया कि उनकी कृषि भूमि 2013 की आपदा में बह गई थी, जिसका बजट आंगणन लगभग 16 लाख रुपये आया है, लेकिन जिला अधिकारी पौड़ी ने बताया कि बजट नहीं है। इस पर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर वस्तुस्थिति जानी। सीएम ने कहा कि इस प्रकार के प्रकरणों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायवाला देहरादून से संदीप ध्यानी ने कहा कि वे 70 प्रतिशत विकलांग हैं। पांच माह की पेंशन मिली है उसके बाद अभी तक कोई पेंशन नहीं मिल रही है। रायवाला में 40 से 50 बीघा जमीन खाली है। जिसमें रोजगार केलिए लघु उद्योग खोले जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलाधिकारी देहरादून को पेंशन के मामले में जल्द निपटारे को कहा है। राज्य सरकार ने सूक्ष्म, मध्यम एवं लघु उद्योग स्थापित करने की नीति बनाई है। मुख्यमंत्री ने संदीप ध्यानी से कहा कि वह स्वरोजगार के लिए कोई कार्ययोजना बनाएं।

हरिद्वार से विजयपाल सिंह चौहान ने बताया कि उनकी जमीन एचएन 58 में चली गई थी। मुआवजे की एक किस्त प्राप्त हुई हैं दूसरी किस्त मिलनी थी जो अभी तक नहीं मिली है। सीएम ने इस संबंध में जिलाधिकारी हरिद्वार व मुख्य अभियंता लोनिवि को निर्देश दिए कि इस प्रकरण में शीघ्र कार्यवाही की जाए।

अल्मोड़ा से सुमेंद्र कांडपाल ने खेल नीति के संबंध में अपने सुझाव देने की बात कही। जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने जल विद्युत परियोजनाओं, एमएसएमई साहित अन्य नीतियां घोषित की हैं। जिनके संबंध में जो भी सुझाव देना चाहे दे सकते हैं।

टिहरी से देवी प्रसाद पांडेय ने बताया कि उनकी जमीन हाइड्रो पावर कंपनी ने घेरी है। जिसमें प्रार्थी को मकान पेड़ व जमीन का मुआवजा नहीं मिला है। इस पर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि इस प्रकरण पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही कर रिपोर्ट दी जाए।


टेलीफोन पर निमंत्रण
ऊधमसिंहनगर निवासी 80 वर्षीय ओम प्रकाश घीक ने अपनी पोती की शादी में मुख्यमंत्री को आमंत्रित करने का अनुरोध किया। जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे शादी में आने का पूरा प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed