{"_id":"ca3b37224784473a3618fcb5f461a279","slug":"prshant-bhushan-press-conference","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अच्छे दिन आने वाले हैं, पर किसके?'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अच्छे दिन आने वाले हैं, पर किसके?'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 05 May 2014 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता प्रशांत भूषण ने रविवार को यहां ‘वैकल्पिक राजनीति को लेकर खुला विमर्श’ कार्यक्रम में कहा कि आप भाजपा और कांग्रेस का विकल्प है।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को कटघरे में खड़ा किया और कहा कि अच्छे दिन आने वाले हैं, किसके? भ्रष्टाचारियों के, देश को लूटने वालों के।
विज्ञापन
ऐतिहासिक हैं चुनाव
कार्यक्रम का आयोजन डूंडा हाउस में किया गया था। आप नेता प्रशांत भूषण ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक है। यह परिवर्तन का समय है। संसद में जाकर व्यवस्था बदलने की जरूरत है।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कटाक्ष किया कि नरेंद्र मोदी कहते हैं कि कांग्रेस ने जो 65 साल में नहीं किया, वह पांच साल में करके दिखा देंगे। जो गुजरात में किया, अब पूरे देश में करेंगे।
मोदी के मंत्रिमंडल में भ्रष्टाचारी
मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में बाबू भाई, पुरुषोत्तम सोलंकी सरीखे लोगों को शामिल किया जो भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जा चुके हैं।
इस मौके पर आप प्रत्याशी अनूप नौटियाल ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा हेलीकॉप्टर की राजनीति करती है। राज्य आंदोलनकारी कमला पंत ने व्यवस्था परिवर्तन की जरूरत बताई।