{"_id":"c3b0428879fb7b6d39b62c872f21b8ae","slug":"protesters-at-uttarakhand-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में रहे आंदोलनकारियों को मिलेगी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में रहे आंदोलनकारियों को मिलेगी पेंशन
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 11 Nov 2013 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य आंदोलन के दौरान जेल में रहे आंदोलनकारियों को पेंशन दी जाएगी। उत्तराखंड राज्य निर्माण चिह्नित आंदोलनकारी मंच की मांगों पर सहमति जताते हुए सीएम विजय बहुगुणा ने यह बात कही।
विज्ञापन
सीएम से की मुलाकात
सोमवार को मंच के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से सचिवालय में मुलाकात की। मंच के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भंडारी ने बताया कि बैठक में शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने मध्यस्थता की। आंदोलनकारियों ने तीन सूत्री मांगें रखीं। जेल में बंद रहे आंदोलनकारियों को पेंशन दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने सहमति दी।
विज्ञापन
पेंशन भी दी जाएगी
आउटसोर्सिंग, रमसा, उपनल में राज्य निर्माण आंदोलनकारियों को नियुक्ति देने के प्राथमिकता दिए जाने की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि अस्थायी जेल, तहसील प्रांगण, स्कूल मैदान आदि में बतौर जेल एक दिन तक रखे गए आंदोलनकारियों को भी पेंशन में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान वीरा भंडारी, बालेंद्र सिंह, कंचन चंदोला, अव्वल सिंह रावत, सुंदर सिंह, सुरेंद्र शाह, राजेंद्र रावत आदि उपस्थित रहे।