फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Protested at the Panchayati Raj Directorate with the slogan

Dehradun News: त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने को लेकर धरना-प्रदर्शन

Mon, 15 Jul 2024 11:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Protested at the Panchayati Raj Directorate with the slogan
Iपंचायती राज निदेशालय पर प्रदेशभर से ग्राम प्रधान, बीडीसी व जिला पंचायत सदस्य हुए शामिलI
विज्ञापन




उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के बैनर तले सोमवार को 12 जिलों से आए पंचायतों के सदस्यों ने एक चुनाव-एक पंचायत राज्य के नारे के साथ पंचायती राज निदेशालय पर धरना-प्रदर्शन किया। पंचायतों के प्रतिनिधियों ने दो साल का कार्यकाल बढ़ाने की मांग करते हुए नारेबाजी की।


संगठन के प्रदेश संयोजक जगत मर्तोलिया ने कहा कि राज्य में पहले भी सरकार अधिसूचना लाकर पंचायत का कार्यकाल बढ़ा चुकी है। ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर संभल ने कहा कि राज्य सरकार अध्यादेश या अधिसूचना लाकर कार्यकाल बढ़ा सकती है। हम सरकार के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।भीमताल ब्लॉक के प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड में तीनों पंचायतों के 70 सदस्य इस मांग पर मुहर लगा चुके हैं। सरकार को आगे आकर इन पंचायतों के कार्यकाल को दो वर्ष बढ़ाना चाहिए। इस दौरान केदार महर, प्रमोद जोशी, अरविंद पंवार, सत्य हर्षवाल, ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश सचिव ललित सुयाल, श्याम सुंदर सौन, पान सिंह नेगी, देवेंद्र भंडारी, खीमानंद बिनवाल, हेमा आर्या, सोबन सिंह, सुंदर सिंह, सुनीता नेगी, मीनू क्षेत्री, बृजमोहन बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed