{"_id":"f0a96dace0b8f8768795135b4c98ca51","slug":"protest-in-badridham-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीधाम में धरना, हाईवे की बदहाली पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीधाम में धरना, हाईवे की बदहाली पर फूटा गुस्सा
अमर उजाला, गोपेश्वर
Updated Thu, 28 Aug 2014 07:05 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे के सुधारीकरण की मांग को लेकर बदरीनाथ धाम में व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने आंदोलन तेज कर दिया है। आक्रोशित लोगों ने बृहस्पतिवार से धाम के लक्ष्मी चौक पर धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
चेतावनी दी गई कि यदि 30 अगस्त तक बदरीनाथ हाईवे का स्थायी ट्रीटमेंट कार्य शुरू नहीं हुआ तो 31 अगस्त से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया जाएगा।
केंद्र सरकार पर लगाया आरोप
बृहस्पतिवार को लामबगड़, माणा, बामणी और इंद्रधारा के ग्रामीणों ने धाम पहुंचकर धरना दिया। इस दौरान हुई सभा में आपदा संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी विकास जुगरान ने कहा कि वर्ष 1997 से लामबगड़ में चट्टान से भूस्खलन हो रहा है, लेकिन केंद्र सरकार ने आज तक इस क्षेत्र में हाईवे का स्थायी हल नहीं निकाला है।
विज्ञापन
बताया कि गढ़वाल सांसद बीसी खंडूड़ी पूर्व में भूतल परिवहन मंत्री रह चुके हैं, लेकिन उन्होंने भी हाईवे की सुध नहीं ली, जिससे बदरीनाथ की जनता आक्रोशित है।
विज्ञापन
इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य खीरों सुशीला देवी, रमा देवी, अनिल बिष्ट, बुद्धिलाल, जयवीर सिंह, रमेश नेगी, अरविंद शर्मा, गुड्डी देवी, पुष्पा, रेखा, गजेंद्र चौहान और बलवंत सिंह आदि मौजूद थे।