फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   protest against baba ramdev.

'बाबा रामदेव को सन्मति दे भगवान'

Wed, 07 Jan 2015 03:21 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 07 Jan 2015 03:21 PM IST
विज्ञापन
protest against baba ramdev.

योगगुरू बाबा रामदेव को सन्मति मिले और लोकसभा चुनाव के दौरान कालेधन को लेकर दिए गए उनके वचनों की रक्षा हो। संतों के भगवा चोले की विश्वनीयता खतरे में न पड़े।

विज्ञापन


इसी निवेदन के साथ प्रदेश कांग्रेस 29 जनवरी को हरिद्वार में उन्हें वादे की याद दिलाएगी। प्रदेश कांग्रेस ने कालेधन वापसी पर बाबा रामदेव पर निशाना साधा है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि(30 जनवरी) से एक दिन पूर्व कांग्रेसजन हरिद्वार में धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बापू के प्रियभजन रघुपति राघव... और वैष्णवजन... का जाप कर रामदेव को उनका वादा याद दिलाएंगे। वे दुबारा आंदोलन छेड़े नहीं तो आगे से कोई संतों पर विश्वास नहीं करेगा।

प्रदेश अध्यक्ष का कहना है आम लोगों को बैंक खाते में लाखों आने के ख्वाब पूरे नहीं हुए तो संतो पर विश्वास बंद हो जाएगा। वैसे भी हरिद्वार में एक पत्थर उठाओ तो दस संत निकल आते हैं।

केंद्र सरकार को दो सौ से अधिक दिन हो गए हैं ऐसे में रामदेव बिल से बाहर आएं ये उनकी अस्मिता का सवाल है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार गंगा को भी धोखा दे सकती है लेकिन गंगा उत्तराखंड की बेटी हैं ऐसा करने नहीं देंगे।

नौ को सर्वधर्म सद्भाव सभा

protest against baba ramdev.

महात्मा गांधी की दक्षिण अफ्रीका यात्रा के सौ साल पूरे होने के मौके पर कांग्रेस 9 जनवरी को देहरादून के गांधी पार्क में सर्वधर्म सद्भाव सभा आयोजित करेगी।

ये कार्यक्रम पूरे साल राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस का सदस्यता अभियान अब 28 फरवरी तक चलेगा।

हार के कारणों पर कांग्रेस करेगी मंथन
कांग्रेस देश भर में लगातार हो रही हार के कारणों पर मंथन कर रही है। प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी संजय कपूर ने बताया कि मंथन शिविर के तहत उत्तराखंड में दो शिविर होने हैं। दोनों शिविरों में प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी खुद मौजूद रहेंगी।

10-11 जनवरी को गढ़वाल के कार्यकर्ता देहरादून में और 20-21 जनवरी को हल्द्वानी में कुमाऊं के कांग्रेसजन जुटेंगे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस उन सभी बिंदुओं पर खुलकर चर्चा करना चाहती है जिन कमियों के चलते पार्टी को नुकसान हुआ।

पूरे देश में फैली पार्टी को फिर से जनता के बीच लाने के लिए क्या कदम उठाने चाहिए। पार्टीजनों के बीच चर्चा कराकर जमीनी हकीकत जानेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed